एसईटी फाउंडेशन ने दुर्गापुर में सीएसआर के तहत कौशल प्रशिक्षण केंद्रों का किया शुभारंभ
समारोह के दौरान महिलाओं में दिखा भारी उत्साह का माहौल
दुर्गापुर के बेनाचिटी में एयर वाटर इंडिया के सीएसआर सहयोग से सेट फाउंडेशन द्वारा दो निःशुल्क महिला कौशल प्रशिक्षण केंद्रों का उद्घाटन किया गया। प्लांट हेड अविक घांटा और फाउंडेशन के निदेशक रोहित प्रकाश प्रीत की उपस्थिति में शुरू हुए इन केंद्रों में 100 से अधिक महिलाओं को सिलाई व ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
दुर्गापुर: बुधवार को बेनाचिटी क्षेत्र में सेट फाउंडेशन द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण केंद्रों का उद्घाटन किया गया। एयर वाटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, दुर्गापुर के सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) फंड के सहयोग से सिलाई (टेलरिंग) एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्रों का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया।
केंद्र का उद्घाटन एयर वाटर इंडिया के प्लांट हेड अविक घांटा, एसोसिएट मैनेजर रंजीत कुमार सिंह, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सौमित्र रेज तथा एसईटी फाउंडेशन के निदेशक सीएस रोहित प्रकाश प्रीत एवं शशि भूषण ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


