प्रेमिका के धोखे से आहत कैदी ने जेल में लगाया फांसी, हालत नाजुक
दुष्कर्म मामले में 22 साल की सजा काट रहा था कैदी
धनबाद मंडल कारा में उस समय हड़कंप मच गया जब 22 साल की सजा काट रहा सजा काट रहा कैदी जितेंद्र रवानी ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसने आत्महत्या से पहले अपनी हथेली पर प्रेमिका और उसके पिता का नाम लिख सुसाइड नोट छोड़ा.
धनबाद: धनबाद मंडल कारा में उस समय हड़कंप मच गया जब 22 साल की सजा काट रहा सजा काट रहा कैदी जितेंद्र रवानी ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसने आत्महत्या से पहले अपनी हथेली पर प्रेमिका और उसके पिता का नाम लिख सुसाइड नोट छोड़ा। वार्ड में फंदे से झूलते देख अन्य कैदियों ने उसे बचाने की कोशिश की और जेल प्रशासन की मदद से गंभीर हालत में एसएनएमएमसीएच भेजा गया।
वह वर्तमान में सर्जिकल आईसीयू में पुलिस सुरक्षा के बीच इलाजरत है। घटना की सूचना मिलते ही उसके माता-पिता के अलावा अन्य परिजन सोमवार अस्पताल पहुँचे और बेटे की गंभीर हालत में देख कर भावुक हो उठे। उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 22 साल की सजा काट रहा था कैदी

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
