धनबाद उपायुक्त के निर्देश पर बड़ी कार्रवाही, 780 किलो मिलावटी पनीर सहित खोवा, पेड़ा व लड्डू जब्त
जब्त सामग्री में मिली स्टार्च की मौजूदगी
by: Sujit Sinha
On
उपायुक्त ने बताया कि झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने सख्त निर्देश दिया है कि आगामी त्योहारों को लेकर सघन छापामारी अभियान चलाया जाए. इसी संदर्भ में आज तड़के जांच अभियान चलाया गया.
धनबाद: छापामारी के दौरान बिहार से धनबाद आने वाली विभिन्न बसों की जांच की गई. जिसमें बुंदेला बस से 780 किलो मिलावटी पनीर, 80 किलो खोवा, 25 किलो पेड़ा एवं 25 किलो लड्डू जब्त किए गए.
छापामारी उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर तड़के 4:00 बजे अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा, डीएसपी मुख्यालय के सहयोग से खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार ने बिहार से धनबाद आने वाली बसों में श्रमिक चौक से पूजा टॉकीज के बीच छापामारी की .

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Sujit Sinha
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.
