Dhanbad News: CBI ने कोलियरी मैनेजर व क्लर्क को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए दोनों

Dhanbad News: CBI ने कोलियरी मैनेजर व क्लर्क को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
आरोपी को गिरफ्तार कर ले जाती CBI की टीम.

मोहम्मद सलीम श्यामपुर बी कोलियरी के मैगजीन कलर्क के पद पर पोस्टिंग को लेकर कोलियरी प्रबंधक प्रवीण मिश्रा ने मो. सलीम से रिश्वत की मांग की थी. मो. सलीम ने इसकी शिकायत सीबीआई से की थी. इसके बाद मैनेजर को पकड़ने के लिए सीबीआई की टीम ने जाल बिछाकर प्रबंधक व कलर्क को पैसे लेते रंगे हाथ हिरासत में लिया.

धनबाद: सीबीआई ने मुगमा क्षेत्र के श्यामपुर बी कोलियरी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. धनबाद जिले के निरसा, श्यामपुर-बी कोलियरी मैनेजर प्रवीण मिश्रा और क्लर्क गौर रवानी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. बताया गया कि ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर रिश्वत मांगी गई थी.    

निरसा में रिश्वत लेते पकड़े गये 

इसीएल मुगमा क्षेत्र के श्यामपुर बी कोलियरी के प्रबंधक प्रवीण कुमार मिश्रा और क्लर्क गौर रवानी को 20 हजार रूपये रिश्वत लेने के जुर्म में शुक्रवार की देर रात सीबीआई की टीम ने प्रबंधक के आवास से रंगे हाथ हिरासत में लिया. दोनों को हिरासत में लेने के बाद सीबीआई की टीम ने दोनों व्यक्तियों से मुगमा स्थित ईसीएल के गेस्ट हाउस में पूछताछ की. पुलिस की एक टीम को प्रबंधक के आवास पर भी तैनात किया गया.

ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर मांगा गया था रिश्वत

जानकारी के मुताबिक हरियाजाम कोलियरी से स्थानांतरित होकर श्यामपुर बी कोलियरी में पदस्थापित मोहम्मद सलीम श्यामपुर बी कोलियरी के मैगजीन कलर्क के पद पर पोस्टिंग को लेकर कोलियरी प्रबंधक प्रवीण मिश्रा ने मो. सलीम से रिश्वत की मांग की थी. मो. सलीम ने इसकी शिकायत सीबीआई से की थी. इसके बाद मैनेजर को पकड़ने के लिए सीबीआई की टीम ने जाल बिछाकर प्रबंधक व कलर्क को पैसे लेते रंगे हाथ हिरासत में लिया.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश