कांग्रेस के झूठ का पदार्फाश: सुनील सिंह

कांग्रेस के झूठ का पदार्फाश: सुनील सिंह

रांची: प्रदेश भाजपा के महामंत्री व चतरा के प्रत्याशी सुनील सिंह ने कहा कि कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक शब्दों के प्रयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट के बाद चुनाव आयोग द्वारा चौकीदार चोर है के नारे पर कांग्रेस को करारा झटका दिया है। इससे साफ हो गया है कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दुर्भावना से ग्रसित होकर चुनावी लाभ के लिए अमर्यादित, अभद्र व अशिष्ट टिप्पणियां कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के प्रति बार- बार अपमानजनक शब्दों के प्रयोग से असहमति जताते हुए चुनाव अयोग की रोक से पूर्व सुप्रीम कोर्ट भी राहुल गांधी से इस टिप्पणी पर जवाब- तलब कर चुका है।
स्पष्ट है कि कांग्रेस को विधि सम्मत और देश के संविधान के मुताबिक कार्य करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। खास कर राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने के लिए इतनी हड़बड़ी में हैं कि बिना सोचे- समझे मनगढ़ंत आरोप लगा कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। कांग्रेस के विज्ञापन में प्रधानमंत्री के बारे में अनाप- शनाप बातें भी लिखी हुई थी, जिसे चुनाव अयोग ने गंभीरता से लिया। कांग्रेस के झूठ और गलतबयानी का पर्दाफाश हो गया है। कांग्रेस के नेता राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री पद की हीं नहीं संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को भी भूल गए हैं। वे कभी राष्ट्रपति पद पर बैठे व्यक्ति की जाति पर टिप्पणी करते हैं तो कभी प्रधानमंत्री पर झूठे व तथ्यहीन आरोप लगाते हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत