लगातार बारिश से पूर्वी सिंहभूम में कच्चे मकान धराशायी, परिवार बेघर

बोड़ाम के भूला गांव में तीन घर गिरे, ग्रामीणों का भारी नुकसान

लगातार बारिश से पूर्वी सिंहभूम में कच्चे मकान धराशायी, परिवार बेघर
धराशायी मकान एवं पीड़ित

पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार बारिश से पटमदा और बोड़ाम थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम कई कच्चे मकान ढह गए। प्रभावित परिवार अब खुले आसमान तले रहने को मजबूर हैं। पीड़ितों ने प्रशासन से तत्काल राहत और मदद की मांग की है। बारिश से अनाज व जरूरी सामान भी नष्ट हो गए।

पूर्वी सिंहभूम: पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार बारिश से पटमदा और बोड़ाम थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम कई कच्चे मकान ढह गए। प्रभावित परिवार अब खुले आसमान तले रहने को मजबूर हैं। पीड़ितों ने प्रशासन से तत्काल राहत और मदद की मांग की है। बारिश से अनाज व जरूरी सामान भी नष्ट हो गए।

पटमदा प्रखंड के लावा गांव स्थित बहड़ाडीह टोला में एक कच्चे मकान के ढहने से बेबी दास और उनके परिवार का सारा सामान मलबे में दब गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार का कोई सदस्य घर के अंदर नहीं था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।

इसी तरह, बोड़ाम थाना क्षेत्र के भूला गांव में भी मान सिंह, नेपाल सिंह और सर्वेश्वर कर्मकार के कच्चे मकान बारिश की वजह से गिर गए। मान सिंह ने बताया कि उनके घर में उनका परिवार, बैल और बकरियां सब साथ रहते थे और अब वे पूरी तरह बेसहारा हो गए हैं।

पीड़ितों का कहना है कि भारी बारिश के बीच उनके पास न रहने की जगह है और न ही खाने को पर्याप्त अनाज। उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत और मदद की मांग की है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, पुलिस वसूली में व्यस्त: बाबूलाल मरांडी

 

यह भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम: दो बेटों को डूबने से बचाने में पिता की मौत, कारो नदी में हुआ दर्दनाक हादसा

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज
प्रसूता की मौत पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाह देव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, हजारीबाग में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस
मतदाता सूची SIR अभियान में जुटी कांग्रेस, बूथों पर किया जनसंपर्क
सारठ में मूसलाधार बारिश का कहर, सारठ–देवघर मुख्य सड़क जलमग्न, आवागमन ठप
ईसाई रीति से शादी करने पर ST सीट से अयोग्य हों सांसद विजय हांसदा: संत कुमार
आंगनवाड़ी सेविका सड़कों पर उतरी, सब्र का बांध टूटा: जे.पी. पांडेय
हजारीबाग में पुलिस का नाइट ऑपरेशन, रातभर चली छापेमारी में 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार
खूंटी में बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आए 7 स्कूली छात्र
गाजे-बाजे और सिंदूर खेला के साथ मां बिपद्तारिणी का भव्य विसर्जन