आर्थिक तंगी से जूझ रहे कार चालक ने मानगो में की आत्महत्या

42 वर्षीय चालक ने कमरे में लगाई फांसी

आर्थिक तंगी से जूझ रहे कार चालक ने मानगो में की आत्महत्या
कार चालक : अभिजित घोष

मानगो ओल्ड सुभाष कॉलोनी में 42 वर्षीय कार चालक अभिजीत घोष ने आर्थिक तंगी और किश्त का दबाव झेलते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

पूर्वी सिंहभूम : मानगो थाना क्षेत्र के ओल्ड सुभाष कॉलोनी में रविवार देर रात 42 वर्षीय कार चालक अभिजीत घोष ने अपने ही कमरे में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। परिवार के मुताबिक, वह लंबे समय से आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से जूझ रहा था।

जानकारी के अनुसार, अभिजीत पेशे से कार चालक था और अपनी कार की किस्त नहीं चुका पाने को लेकर काफी परेशान रहता था। बताया गया कि उस पर करीब 18 हजार रुपये की किश्त बाकी था। मृतक के ससुर औशित भट्टाचार्य ने बताया कि अभिजीत नशे का आदी भी था, जिससे उसकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ गई थी। रविवार को वह किसी लोकल ऑर्डर के लिए निकला था, लेकिन देर शाम घर लौटने के बाद उसने कमरे में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली।

परिजनों ने जब काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुलते देखा तो तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां अभिजीत फंदे से लटका मिला। उसे तुरंत एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

बंगाल में समुद्र से बरामद हुआ लापता ट्रॉलर, 9 की मौत, 6 मछुआरे अब भी लापता बंगाल में समुद्र से बरामद हुआ लापता ट्रॉलर, 9 की मौत, 6 मछुआरे अब भी लापता
नामांकन के तुरंत बाद वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, तेज प्रताप बोले- राजनीतिक साजिश
रांची में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, दीपिका पांडेय सिंह ने महिलाओं की भूमिका को बताया अहम
खान सर को बड़ी राहत! फायरिंग केस में पटना कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
ग्रामीण विकास योजनाओं पर केंद्र-राज्य की अहम बैठक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की समीक्षा
Breaking: सलमान खान की 'मातृभूमि' इस साल नहीं होगी रिलीज? सामने आई बड़ी वजह
99,639 करोड़ निवेश पर BJP का बड़ा हमला, प्रतुल शाह देव बोले- पुरानी घोषणाओं की री-पैकेजिंग
धोनी के सबसे भरोसेमंद साथी स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद छोड़ी CSK
बाबूलाल मरांडी की पहल रंग लाई, नवाडीह गांव में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर
प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्रुखाबाद मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार
घायल पहलवान अनंत मुर्मू के लिए मसीहा बनीं जूली हेम्ब्रम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा