चाईबासा: नितिन प्रकाश दोबारा बने केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष, चंदन उपाध्यक्ष और आनंद महासचिव बने

समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभागों से सम्पर्क करने का निर्णय लिया गया

चाईबासा: नितिन प्रकाश दोबारा बने केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष, चंदन उपाध्यक्ष और आनंद महासचिव बने
बैठक में शामिल समितियों के अध्यक्ष, सचिव और प्रतिनिधि

विभिन्न पूजा पंडालो की जो समस्याएं हैँ, उनका समाधान कराया जएगा। पूजा पंडालो एवं विसर्जन मार्ग मे साफ सफाई, सडक की मरम्मत और विद्युत प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए संबंधित विभागों से सम्पर्क करने का निर्णय लिया गया।

चाईबासा: केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, चाईबासा का नितिन प्रकाश को फिर से अध्यक्ष बनाया गया है, वही आनंद प्रियदर्शी फिर से महासचिव बने हैँ। चंदन पांडेय को उपाध्यक्ष और आशीष कुमार सिन्हा को संयुक्त सचिव बनाया गया है। रविवार को रवींन्द्र भवन मे केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक मे चाईबासा के सभी 22 पूजा समितियों के अध्यक्ष, सचिव और प्रतिनिधि उपस्थित थे।

समिति के संरक्षक राजीव नयनम नें बैठक का संचालन किया, जबकि बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष राजू यादव नें की। बैठक मे सभी पूजा समितियों के प्रतिनिधियों नें एक स्वर से पिछले वर्ष केंद्रीय समिति द्वारा किये गए कार्यों की सराहना करते हुए सर्वसाम्मति से पिछले वर्ष की केंद्रीय समिति को इस वर्ष भी मौका देने का प्रस्ताव पारित किया। 

समिति के सभी संरक्षग्क एवं पदाधिकारी तथा काफीकारिणी सदस्य पूर्ववात रहेंगे, सिर्फ एक परिवर्तन करते हुए संयुक्त सचिव चंदन पांडेय को नया उपाध्यक्ष एवं आशीष कुमार सिन्हा को संयुक्त सचिव बनाया गया। बैठक मे तय किया गया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर शांति पूर्ण ढंग से हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा का त्यौहार मनाया जाएगा। 

केंद्रीय समिति मे नितिन प्रकाश अध्यक्ष, चन्दन पांडेय, संजय चौबे, त्रिशानु राय, विकास शर्मा और राजू यादव उपाध्यक्ष, आशीष कुमार सिन्हा, बुलु दास, संजय वर्मा को संयुक्त सचिव, नवल किशोर डे को कोषाध्यक्ष एवं विनेश गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। राजीव नयनम, मधुसूदन अग्रवाल, मदन मोहन दर्रीपा और विजय राज यादव को संरक्षक बनाया गया। बैठक मे  सेंन टोला दुर्गा पूजा समिति से  इंद्रजीत, तुरी टोला दुर्गा पूजा समिति से रंजन सिंह,कुम्हार टोली दुर्गा पूजा समिति से मुकेश प्रजापति  शैलेश प्रसाद भुइया टोली दुर्गा पूजा समिति के बंटी भुइया सहित अन्य लोगों नें अपने विचार रखे।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निष्पादन के निर्देश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश