रोमांच प्रेमियों के लिए खुशखबरी, झारखंड में शुरू हुआ स्काई डाइविंग फेस्ट
प्रोफेशनल ट्रेनर्स की देखरेख में सुरक्षित आयोजन
दुमका में स्काई डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रतिभागियों को 10 हजार फीट की ऊंचाई से रोमांचक अनुभव मिल रहा है। यह आयोजन पर्यटन विभाग और स्काई हाई इंडिया के सहयोग से 1 से 6 अप्रैल तक किया जा रहा है।
बोकारो: झारखंड में एडवेंचर टूरिज्म को नई पहचान देने की दिशा में पर्यटन विभाग ने स्काई हाई इंडिया के सहयोग से दुमका में स्काई डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन किया है। यह आयोजन 1 अप्रैल से 6 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा और इसमें देशभर से पर्यटक व रोमांच प्रेमी हिस्सा ले रहे हैं।
फेस्टिवल के दौरान प्रतिभागियों को करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई से प्रोफेशनल प्रशिक्षकों के साथ स्काई डाइविंग का अवसर मिल रहा है। खुले आसमान में उड़ान भरते हुए झारखंड की हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता का नजारा इस अनुभव को और भी खास बना देता है। सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए यह गतिविधि संचालित की जा रही है। पिछले वर्ष भी आयोजित इस फेस्टिवल को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी, जिसके बाद इस बार इसे और बड़े स्तर पर आयोजित किया गया है।


.jpg)
