नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, 1800 बोतल शराब व 900 लीटर स्पिरिट जब्त

गुप्त सूचना पर देर शाम उत्पाद विभाग की छापेमारी

नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, 1800 बोतल शराब व 900 लीटर स्पिरिट जब्त
जब्त शराब के साथ पुलिस की टीम

उत्पाद विभाग ने बोकारो के रोरिया गांव में छापेमारी कर नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकली शराब, स्पिरिट व पैकिंग सामग्री जब्त की गई। विभाग ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बोकारो : सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देशानुसार, नगरपालिका आम चुनाव एवं होली पर्व के मद्देनज़र उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की। जरीडीह थाना अंतर्गत रोरिया गांव (टोला तिलायतंड) में बुधवार देर शाम छापेमारी के दौरान एक मकान से नकली विदेशी शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया।

छापेमारी में विभिन्न ब्रांड की कुल 1800 बोतल विदेशी शराब (534.600 लीटर) बरामद की गई। जब्त शराब में मैकडॉवेल, स्टर्लिंग बी7, रॉयल स्टैग, आइकोनिक वाइट एवं रॉयल चैलेंज ब्रांड शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 18 जर्किन में लगभग 900 लीटर स्पिरिट, भारी मात्रा में नकली ईएएल, विभिन्न ब्रांड्स के स्टीकर, ढक्कन, खाली बोतलें तथा कारमेल मिक्सर भी बरामद किए गए।

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया कि आगामी नगरपालिका आम चुनाव 2026 एवं होली पर्व के मद्देनज़र अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई, जिससे अवैध शराब के कारोबार पर बड़ा प्रहार हुआ।

मामले में कुंडोरी निवासी राजा बाबू, बस्तेजी निवासी संतोष मुर्मू एवं रोरिया निवासी दुर्गा चरण हँसदाह के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करवाई गई।

Read More.. Boakro News: महुआ चुनने गई महिला पर हाथी का हमला, मौके पर मौत

इस कार्रवाई में सन्नी विवेक तिर्की (अवर निरीक्षक उत्पाद, तेनुघाट), महेश दास (अवर निरीक्षक उत्पाद, चंद्रपुरा सह बेरमो अंचल) सहित अधीनस्थ उत्पाद बल की सक्रिय भूमिका रही। उत्पाद विभाग ने कहा है कि अवैध शराब निर्माण और तस्करी के विरुद्ध आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

Read More.. वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल
बंद दुकान, तेज बदबू और अंदर युवती की लाश; 8 साल का साथी फरार, और जानिए पूरा मामला
10 Year Old Aadhaar Update: 14 जून के बाद देना होगा शुल्क, पुराना आधार अभी फ्री में कर लें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Sahebganj News: डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़
कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर  बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?
बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर
Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी
Advertisement