Bokaro News: रिकवरी एजेंट से लूट करने वाले तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार
पुलिस गिरफ्त में आए तीनों युवकों का पहले भी रहा है जेल से नाता
बोकारो की बालीडीह पुलिस ने 25 मार्च को बजाज रिकवरी एजेंट सोनू कुमार के साथ हुई लूट की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने कुर्मीडीह के तीन शातिर लुटेरों—राम कुमार, प्रियांशु और रोहित को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई बाइक, मोबाइल और नकदी बरामद की है। लुटेरों ने एजेंट के साथ मारपीट कर एटीएम पासवर्ड भी ले लिया था और खाते से पैसे निकाले थे। आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।
बोकारो: जिला अंतर्गत बालीडीह पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को धर दबोचने में सफलता हासिल की है। गत 25 मार्च को चास के रहनेवाले बजाज कंपनी के रिकवरी एजेंट सोनू कुमार को रात के 9 बजे उस वक्त स्टेशन के करीब आर पी एफ कैंप के करीब सुनसान इलाके में लूट लिया जब वो अपने बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी एक बाइक पर पहुंचे तीन लुटेरों ने उनकी बाइक रुकवाई मोबाइल पर्स और बाइक लूटते हुए उनके साथ मारपीट कर उनसे एटीएम का पासवर्ड भी ले लिया। घटना की गंभीरता को देख पुलिस अधीक्षक ने इस गिरोह को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया ।
मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस गिरफ्त के आए सभी शातिर लुटेरे है। इनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरों ने उसके एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर उनके अकाउंट से 5300 रुपए की निकासी भी की थी।

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
