पहली अगस्त से कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, दिल्ली में 202 और कोलकाता में 209 की कटौती

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अगस्त से नई दरें लागू कीं

पहली अगस्त से कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, दिल्ली में 202 और कोलकाता में 209 की कटौती
1 अगस्त से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये से अधिक की कटौती के बाद होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों को बड़ी राहत मिली

अगस्त महीने की शुरुआत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये से अधिक की कटौती कर कारोबारियों को बड़ी राहत दी है। नई कीमतें 1 अगस्त से लागू हो गई हैं।

नई दिल्ली:  अगस्त महीने की शुरुआत आम लोगों के बजाय होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये से अधिक की कटौती की है। नई कीमतें एक अगस्त से लागू हो गई हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 202 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये की कमी की गई है। कटौती के बाद दिल्ली में इसकी नई कीमत 2,728 रुपये और कोलकाता में 2,872.50 रुपये हो गई है।

हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में उपलब्ध रहेगा। विभिन्न राज्यों में स्थानीय वैट और टैक्स के कारण कीमतों में मामूली अंतर हो सकता है।

यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ है। इससे पहले एक जुलाई को भी इसकी कीमत में 183.50 रुपये तक की कटौती की गई थी। वहीं, इस साल जनवरी से जून के बीच कमर्शियल सिलेंडर के दाम सात बार बढ़ाए गए थे, जिनमें मार्च में दो बार बढ़ोतरी शामिल थी। उस समय पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक सप्लाई बाधित होने से कीमतों पर दबाव बना था।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का उपयोग मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग, ढाबों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में किया जाता है। ऐसे में कीमतों में आई इस कटौती से कारोबारियों की लागत कम होने की उम्मीद है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान