Spiritual News: बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की प्रथम बैठक संपन्न

बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति का 25वां वर्ष हर भक्त के लिए गौरव का क्षण है : प्रमोद यादव

Spiritual News: बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की प्रथम बैठक संपन्न
प्रथम बैठक में शामिल लोग

बैठक में उपस्थित कई पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए जिन पर चर्चा किया गया अंतिम निर्णय महासमिति की कोर कमेटी की अगली बैठक में लिया जाएगा।

हजारीबाग:बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की प्रथम बैठक मल्लाहटोली स्थित धर्मशाला प्रांगण में महासमिति के पदाधिकारी दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जय माता दी की जयकारों के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। इस वर्ष महासमिति अपनी 25वीं वर्षगांठ रजत जयंती वर्ष मनाने जा रही है, जिसे ऐतिहासिक और यादगार बनाने का संकल्प लिया गया है। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में पूजा से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। महासमिति ने यह निर्णय लिया कि इस बार का पूजा पंडाल अपने भव्यता और आकर्षण से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देगा। पंडाल और उसके आसपास का पूरा क्षेत्र दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।

विद्युत सज्जा को विशेष रूप से आकर्षक बनाने की योजना तैयार की गई है हर साल की तरह इस वर्ष भी लकी ड्रा का आयोजन किया जाएगा। कूपन की कीमत महज 100 रुपये रखी गई है, जिसे हर वर्ग का व्यक्ति आसानी से खरीद सकेगा। यह कूपन बहुत जल्द बाजार में उपलब्ध होगा। इस वर्ष लकी ड्रा को और भी रोचक बनाने के लिए आकर्षक पुरस्कार शामिल किए जा रहे हैं। बैठक में उपस्थित कई पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए जिन पर चर्चा किया गया अंतिम निर्णय महासमिति की कोर कमेटी की अगली बैठक में लिया जाएगा।

सभी सदस्य और पदाधिकारी इस वर्ष पूजा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर पूरी तरह से उत्साहित और प्रतिबद्ध नजर आए। महासमिति के अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि 25 वर्ष किसी भी संस्था के लिए गौरव का विषय है। बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति ने हमेशा से भक्ति और सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया है। इस रजत जयंती वर्ष को हम भव्य रूप से मनाकर एक नई परंपरा स्थापित करेंगे। हमारी कोशिश होगी कि यह आयोजन भक्तों की आस्था, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बने।

महासमिति के सचिव दीप नारायण निषाद ने कहा कि पूरे हजारीबाग वासियों और भक्तों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष का आयोजन खास होगा। हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक गतिविधि पारदर्शी, आकर्षक और प्रेरणादायी हो रजत जयंती वर्ष का यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों को भी याद रहेगा।

यह भी पढ़ें: पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन

मौके पर अध्यक्ष प्रमोद यादव, सचिव दीप नारायण निषाद, ओम प्रकाश गुप्ता, दिलीप जायसवाल, प्रदीप जैन, नरेश निषाद, निशिकांत सिन्हा, शिवशंकर गुप्ता, बालगोविंद निषाद,पवन रावत खण्डेलवाल,दिलीप सोनी,प्रमोद खण्डेलवाल,संगम मद्धेशिया,चौधरी,अनिल मद्धेशिया,पंकज कसेरा लखन निषाद, उपेन्द्र सिन्हा, राजीव सिन्हा, रितेश खण्डेलवाल, मनोज गुप्ता, सचिन केसरी, शम्पा बाला मद्धेशिया, संजय यादव, संतोष गुप्ता, प्रेम निषाद सहित कई लोग मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार