पूजा पंडाल तक नही जाएंगे वीवीआइपी व अधिकारी के वाहन: मुख्य सचिव

पूजा पंडाल तक नही जाएंगे वीवीआइपी व अधिकारी के वाहन: मुख्य सचिव

रांची: मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने पूजा पंडाल तक वीवीआइपी सहित सरकारी अफसरों के वाहनों को ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसका पालन सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि अति विशिष्ट (वीवीआइपी) महानुभवों तथा सरकारी पदाधिकारियों द्वारा देवी दर्शन के लिए विभिन्न पंडालों का परिभ्रमण किया जाता है। इस क्रम में उनके द्वारा वाहनों के निर्धारित रूटों की अवहेलना कर पूजा पंडाल तक अपने वाहन ले जाने का प्रयास किया जाता है, जिससे आमजनों को न सिर्फ कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, बल्कि उनमें इसका एक गलत संदेश भी जाता है।
मुख्य सचिव ने सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, उपायुक्तों, डीआइजी और एसपी को इस आशय का पत्र लिख निर्देश दिया है कि यह सुनिश्चित करें कि वीवीआइपी वाहन भी निर्धारित पार्किंग में ही खड़े किए जाएं। डाॅ तिवारी ने कहा है कि दुर्गा पूजा के उत्सव को बिना किसी खलल के अंजाम तक पहुंचाना शासन और प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण काम होता है। लेकिन, कुछ बुनियादी बिन्दुओं पर कड़ाई से पालन किया जाए, तो वह आसान भी बन जाता है।
सीएस ने 10 बिंदुओं को रेखाकिंत करते हुए कहा है कि पूजा के दौरान ट्रैफिक रूट का निर्धारण कर उसका कड़ाई से पालन कराएं। पूजा समितियों से समन्वय बनाए रखें व शांति समिति का गठन और बैठक कर विधि व्यवस्था की रणनीति बना लें। सूचना और आपदा प्रबंधन तंत्र का सुदृढ़ीकरण कर लें। जिला नियंत्रण कक्ष और वायरलेस व्यवस्था चाक-चौबंद बना लें। सीसीटीवी का अधिष्ठापन ससमय कर लें तथा थाने को उत्तरदायी बनाए। इसके साथ सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई का समुचित प्रचार-प्रसार भी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पूजोत्सव के दौरान प्रशासन अपनी रणनीति के अनुसार काम करे, साथ ही वह नजर भी आए। उन्होंने कहा है कि इसका सकारात्मक असर जहां आम लोगों पर पड़ेगा, वहीं अवांछित तत्व इससे हतोत्साहित होंगे। इसके लिए लगातार पेट्रोलिंग करने तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर स्टैटिक पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर