वरुण साहेबगज व मृत्युजंय सिमडेगा के उपायुक्त बने
On
रांची: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के अधिकारी वरुण रंजन को साहेबगंज का उपायुक्त बनाया गया है। इस बाबत कार्मिक प्रशासनिक, सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके अलावे सिमडेगा के उपायुक्त विप्रा भाल को स्थानांतरित करते हुए राज्य का निबंधन महानिरीक्षक बनाया गया है।
इसके अलावा भाल को भू-अर्जन, भू अभिलेख एवं परिमाप का निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अभी इस विभाग को वरुण रंजन देख रहे हैं। साहेबगंज के उपायुक्त राजीव रंजन को स्थानांतरित करते हुए नगरीय प्रशासन का निदेशक बनाया गया है। श्री रंजन एड्स कंट्रोल सोसाईटी के निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मृत्युजंय कुमार बरनवाल को सिमडेगा का नया उपायुक्त बनाया गया है। निदेशक खेलकूद अनिल कुमार सिंह अपने कार्य के अलावा रिम्स प्रशासन रांची के निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


