संघर्ष का दूसरा नाम है जीवन

संघर्ष का दूसरा नाम है जीवन

आकांक्षा राॅय
जीवन में इतना तो संघर्ष कर ही लेना चाहिए कि अपने बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए दूसरों का उदाहरण न देना पड़े। आज हम आपको रू-ब-रू कराने जा रहे हैं, झारखंड राज्य के नृत्य कला इलाके में रहने वाले जगन्नाथ महतो की कहानी से। जगन्नाथ महतो झारखंड के मॉडर्न हॉस्टल के गार्ड हैं। एक ओर अपनी जीवन शैली से समाज को प्रेरणा दे रहे हैं तो दूसरी ओर सरकार के विकास के दावों की सच्चाई को भी जगजाहिर कर रहे हैं।
जगन्नाथ महतो मॉडर्न हॉस्टल में 2017 से नौकरी कर रहे हैं। काम के ऐवज में उन्हें मात्र 5 हजार मिलते थे। 2019 के जनवरी माह से उन्हें न्यूनतम 6 हजार मिलते हैं। ऐसे में जीवन का गुजारा बमुश्किल हो पा रहा है। कम कमाई इनके चिंता का सबब बना हुआ है। चिंता से ये कम उम्र में भी उम्रगर दिखने लगे हैं। जगन्नाथ महतो ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम राधा देवी व दूसरी पत्नी का नाम कुंती देवी हैं। दूसरी शादी करने का कारण पहली पत्नी से बच्चे नही होने पर पारिवारिक दबाव था। कुंती से उन्हें एक बेटी हुई। 7 वर्षीय चमेली स्कूल जाती है।

[URIS id=8357]

आज आप सभी को जगन्नाथ महतो की कहानी से रुबरु कराने के पीछे का अहम कारण यह है कि आज के इस तामझाम के जमाने में भी परिवार चलाने के लिए 6 हजार में एक गार्ड की नौकरी कर रहे हैं, वो भी बाहर से राजधानी रांची में रहकर। इसी पैसे से वे अपनी दो पत्नियों सहित बच्ची के लिये दो वक्त की रोटी जुटा रहे हैं। रोटी के साथ- साथ बेटी को शिक्षा भी दे रहे हैं । इनका ये संघर्ष हमारे वर्तमान व्यवस्था के दर्शन कराता है। कामकाज में ये इतने व्यस्त रहते हैं, कि अपने समय को बेवजह बर्बाद नही करते। कम पैसे में ईमानदारी के साथ जगनाथ महतो न सिर्फ समाज के लिये एक प्रेरणा का काम कर रहे हैं, बल्कि विकास पर किये जा रहे सरकारी दावों की पोल भी खोल रहे हैं, कि रोजगार का यहां कोई आभाव नही है। मन में इनके संभवतः एक ही सवाल कौंध रहे होंगे कि 7 साल की बिटिया बड़ी होकर होनहार बने। उम्मीद यह भी होगी कि उनका आनेवाला वक्त बदलेगा।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत