चुनाव का श्रेष्ठ फोटो व वीडियो कवर करने वाले होंगे पुरस्कृत
On
रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने एल खियांग्ते ने बताया कि चुनाव से जुड़ी प्रक्रियाओं से अवगत कराने के लिए मीडियाकर्मियों के लिए प्रमंडलस्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जा चुका है। इस दौरान उन्हें आचार संहिता, सी-विजिल के इस्तेमाल, पेड न्यूज आदि से संबंधित जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया की चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति के उपरांत चुनाव से संबंधित फोटो और वीडियो से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी और दोनों ही कैटेगरी में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें सभी मीडिया हाउस शामिल हो सकते हैं। ज्ञात हो कि यह प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी जिलास्तर पर भी आयोजित की जाएगी। इसके बाद जिलास्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राज्यस्तर पर आमंत्रित किया जाएगा।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







