#CityHelp इस एप पर करें मजेदार वीडियो शेयर, लोगों को मदद पहुंचाने में भी है मददगार

#CityHelp इस एप पर करें मजेदार वीडियो शेयर, लोगों को मदद पहुंचाने में भी है मददगार

एक मजेदार सोशल मीडिया प्रयोग में हिस्सा लेकर भलाई का काम करने के बारे में कल्पना करें जिसमें आपको एक स्मार्टफोन ऍप पर अपने मजेदार और अनोखे वीडियो साझा करने हैं. इस हफ्ते हजारों भारतीयों ने ऐसा ही अनुभव किया जब #CityHelp में उनकी भागीदारी से गरीबों और उनके शहर में भूखे पेट रह रहे लोगों को भोजन और दूसरे आवश्यक सामान पहुंचाने में मदद मिली.

#CityHelp चैलेंज को लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो प्लेटफार्म क्‍वाइ द्वारा क्लॉथ बॉक्स फाउंडेशन के साथ मिलकर चलाया जा रहा है. क्लॉथ बॉक्स फाउंडेशन भारत का एक प्रमुख एनजीओ है. चैलेंज के पीछे विचार यह है कि लोग मजेदार वीडियो बनाएं और हैशटैग के साथ साझा करें.

क्‍वाइ और क्लॉथ बॉक्स फाउंडेशन के स्वयंसेवक किसी शहर के निवासियों द्वारा अपलोड किए गए सबसे दिलचस्प वीडियो के आधार पर शहर को चुनते हैं और फिर उस शहर में भोजन और आवश्यक वस्तुओं को बांटने का काम करते हैं.

पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और मध्य प्रदेश के कटनी में किराने का सामान और आवश्यक वस्तुएं देने के लिए फाउंडेशन के स्वयंसेवक घर-घर गए. एनजीओ ने अपने वितरण अभियान की लाइव स्ट्रीमिंग क्‍वाइ पर की, जिसे 20000 से अधिक यूज़र्स ने देखा. इस हफ्ते तेलंगाना के हैदराबाद और हरियाणा के गुरुग्राम में इसी तरह के अभियान चलाने की योजना है.

यह भी पढ़ें: PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक जगह दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट

क्लॉथ बॉक्स फाउंडेशन के साजन अबरोल ने कहा, देशव्यापी लॉकडाउन लागू हुए एक महीने से अधिक का समय हो गया है और गरीब इससे सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं. #CityHelp पहल इसलिए की गयी है ताकि बड़े या छोटे शहरों में रहने वाले गरीब लोग भोजन और अन्य जरूरी चीजों से वंचित न रहें. हमारे स्वयंसेवक यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि भोजन और अन्य आवश्यक चीजें जरूरतमंदों तक पहुंचें.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A27 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर

इस अभियान को क्वाइ यूज़र्स ने बहुत पसंद किया और लॉन्च के कुछ ही घंटों के भीतर #CityHelp टॉप ट्रेंड्स में नंबर 1 पर पहुंच गया. क्‍वाइ के प्रवक्ता ने कहा, हम क्वाइ कम्युनिटी से #CityHelp अभियान को मिली प्रतिक्रिया से रोमांचित हैं. हमारे यूज़र्स ने सकारात्मकता बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के प्रयासों की बहुत सराहना की है. वे लोगों को घरों के अंदर रहने के लिए प्रेरित करके उनकी मदद कर रहे हैं और यह संदेश दे रहे हैं कि इस समय हम सब एक साथ हैं.

इस अभियान के माध्यम से फाउंडेशन के स्वयंसेवक कोरोनो वायरस के बारे में जागरूकता फैला रहे हैं. वे लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और आसपास स्वच्छता रखने की अहमियत भी समझा रहे हैं. अभियान पूरे एक हफ्ते तक चलेगा और फाउंडेशन कई अन्य शहरों में आवश्यक वस्तुओं को बांटने का काम करेगा.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

जंगली हाथियों की आमद से मचा हड़कंप: केटीपीएस प्लांट की सीआईएसएफ कॉलोनी और बैंक शाखाओं के पास डाला डेरा जंगली हाथियों की आमद से मचा हड़कंप: केटीपीएस प्लांट की सीआईएसएफ कॉलोनी और बैंक शाखाओं के पास डाला डेरा
ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीद जवानों के नाम पहली बार सार्वजनिक, सरकार ने किया सम्मान
Deoghar News: डीएवी कास्टर टाउन, देवघर में बैगलेस डे की शुरुआत, बच्चों ने खेल-खेल में की सीखने की शुरुआत
Viral Video: कामाख्या मंदिर के अंबुबाची मेले से शर्मनाक VIDEO सामने आया; इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
Deoghar news: पुनासी परियोजना विस्थापितों की समस्याओं के समाधान पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Viral Video: थाने के अंदर सिपाही और महिला ट्रेनी का Kiss CCTV में रिकॉर्ड, जांच के बाद दोनों पर गिरी गाज
Viral Video: बंदर और उसके बच्चे ने सिखाया परवरिश का सबसे बड़ा सबक, उत्तराखंड पुलिस का वीडियो वायरल
मदनशाही मुस्लिम पंचायत का बड़ा फैसला, मोहर्रम पर ताजिया-जुलूस और ढोल-नगाड़ों पर रोक
Moto Pad 70 Pro भारत में लॉन्च: फ्री AI स्टायलस पेन, 13-इंच 3.5K डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ जानें कीमत
POK में क्या होने वाला है बड़ा विस्फोट? जेपी पांडेय बोले- हालात 1971 से भी ज्यादा गंभीर
परिसीमन का विरोध राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित, जनता को भ्रमित कर रहा विपक्ष: मृत्युंजय शर्मा
Sahebganj News: दावे हवा-हवाई, धक्के से भी नहीं चली एंबुलेंस; साहिबगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल