रेलवे हॉल्ट पर अधेड़ की मौत, दम तोड़ी मानवता

रेलवे हॉल्ट पर अधेड़ की मौत, दम तोड़ी मानवता

आसिफ


सरिया(गिरिडीह): हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के अधीनस्थ करमाबाद रेलवे हॉल्ट के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। मृतक का दाहिना हाथ कटा हुआ था। संभावना जताई जा रही है कि उक्त व्यक्ति किसी ट्रेन से गिर गया होगा। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया पंकज महतो वहां पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इसकी जानकारी आरपीएफ हजारीबाग रोड के निरीक्षक प्रभारी श्री दुबे को दी। सूचना पाकर श्री दुबे ने हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन मास्टर, जीआरपी गोमो, थाना प्रभारी सरिया एवं थाना प्रभारी बगोदर को भी दी। जिससे उक्त शव का अंत्य परीक्षण कराया जा सके। लेकिन मानवता को शर्मसार करने वाली घटना यह है कि कोई भी अधिकारी उस शव को अपने कब्जे में लेने से कतराते रहे। जीआरपी गोमो के थाना प्रभारी मधुसूदन देव ने कहा कि किलोमीटर संख्या 331/1 के पास शव पड़े होने की सूचना मिली है। जो मैन्युअल पुलिस कानून 459 तथा 484 के नियमानुसार स्थानीय पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है। वहीं सरिया थानेदार विकास पासवान ने कहा कि रेलवे पटरी के पास उक्त शव के पड़े होने के कारण उसकी जिम्मेवारी रेलवे पुलिस गोमो को जाता है। दुख इस बात की है कि आपसी खींचतान के कारण समाचार लिखे जाने तक शव घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ था।

Jharkhand Govt Ad
 

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त ने की अपील, परिवार के नाम नजदीकी मतदान केंद्र पर कराएं स्थानांतरित

यह भी पढ़ें: Deoghar News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सौरभ भुवानिया ने ली समीक्षा बैठक

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला
Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा
Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की
Palamu News: भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद लौटे
Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: झेनागड़िया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन