किसानों को कृषि आशीर्वाद योजना की दूसरी किस्त

किसानों को कृषि आशीर्वाद योजना की दूसरी किस्त

रामगढ़: रामगढ़ महाविद्यालय में बुधवार को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसानों को दूसरी किस्त की आधी राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में दी गई। इसके अलावे महाविद्यालय परिसर में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण जिला रामगढ़ द्वारा किसान मेला सह प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

रामगढ़ जिला अंतर्गत अब तक कुल 33020 लाभुक किसानों को प्रथम किस्त की राशि डीबीटी के माध्यम से दी जा चुकी है। कार्यक्रम में किसानों को दूसरी किस्त की आधी राशि उनके खातों में दी गई। रामगढ़ जिले में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत लगभग 66770 किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जा चुका है व शेष लाभुक किसानों को जोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए राज्य के 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि 10 अगस्त 2019 का दिन झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन था क्योंकि उस दिन सरकार द्वारा किसानों को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत प्रथम किस्त की राशि दी गई थी।

कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में भरपूर प्रयास किये है। आज मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसानों को दूसरी किस्त दी जा रही है। सरकार ने अपना कार्य कर दिया है। अब किसानों को सरकार द्वारा दी गई राशि का सही इस्तेमाल कर ज्यादा से ज्यादा पैदावार कर अपनी आए दुगनी करनी है। किसान मेला सह प्रादर्श प्रदशनी में जिले के किसानों द्वारा फसल उत्पाद का प्रदर्शनी लगाया गया।

जिसमें कुल 31 लोगों ने प्रथम पुरस्कार, 37 लोगों ने द्वितीय पुरस्कार एवं 32 लोगों ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। किसान मेला सह प्रादर्श प्रदशनी में लगभग 500 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला परिषद के अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, झारखंड सरकार के कृषि उपनिदेशक एम एस ए महालिंगा शिवा, उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा, अपर समाहर्ता जुगनू मिंज, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में किसान लाभुक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: बहराइच में नाबालिग के लापता होने पर बवाल, दो पक्षों में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

PM Kisan 23वीं किस्त खाते में नहीं आई? जानें वजह और तुरंत करें स्टेटस चेक PM Kisan 23वीं किस्त खाते में नहीं आई? जानें वजह और तुरंत करें स्टेटस चेक
जेपी विचार मंच ने मनाया 'आपातकाल-प्रतिकार दिवस', काला बिल्ला लगाकर किया विरोध
रौनियार विकास मंच बाजरा रांची महिला इकाई का गठन, मीनाक्षी गुप्ता बनीं अध्यक्ष
झारखंड की दो टॉपर बेटियां कैसे बनीं 'सॉल्वर'? गरीबी, असफलता और लालच की पूरी कहानी
झारखंड को नशामुक्त बनाने निकले युवा, मंत्री सुदिव्य कुमार ने दिखाई मैराथन को हरी झंडी
प्रकृति ने वेनेजुएला में भूकंप के रूप में दिखाया रौद्र रूप: जे.पी. पांडेय
CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा