सीसीएल के नवनियुक्त निदेशक (वित्त) का सम्मान

सीसीएल के नवनियुक्त निदेशक (वित्त) का सम्मान

रांची: सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस के विचार मंच में शुक्रवार को नये निदेशक (वित्त) निरंजन कुमार अग्रवाल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीएमडी गोपाल सिंह ने कहा कि श्री अग्रवाल के आने से कार्य निष्पादन में गति आएगी। कहा कि इन्हें विभिन्न इकाईयों में कार्य करने का अनुभव प्राप्त है।
सीएमडी ने कहा कि श्री अग्रवाल सीसीएल के एनके क्षेत्र में कार्य कर चुके हैं व पदोन्नति के उपरांत बीसीसीएल में महाप्रबंधक के रूप में स्थानांतरण हुआ। इसके बाद पुनः बतौर निदेश्क (वित्त) बनकर आये हैं। इससे इनकी क्षमता का अंदाजा लगाया जा सकता है। सीएमडी ने श्री अग्रवाल के आगमन को कंपनी के लिए शुभ संदेश बताया। कहा कि भारत सरकार के 100 दिन की योजना में सीसीएल का भी बहुत अहम भूमिका रहेगी। श्री सिंह ने कहा कि वित्त किसी भी कंपनी का मुख्य स्तंभ है व इसे वे आनेवाले दिनों में और मजबूत करेंगे। इससे पूर्व सीसीएल परिवार की ओर से नये निदेशक को पुष्प गुच्छ, शॉल व श्रीफल दिया गया।

[URIS id=9499]

 

नवनियुक्त निदेशक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सफलता के लिए सम्मिलित प्रयास का होना आवश्यक है। चाहे वह उत्पादन हो या डिस्पैच सभी में वित्त का अहम रोल है व इसे वे पूरी तत्परता व जिम्मेवार के साथ निभाने का काम करेंगे। कार्यक्रम के दौरान निदेशक (कार्मिक) आरएस महापात्र, निदेशक तकनीकी (संचालन) वीके श्रीवास्तव और निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) भोला सिंह ने नये निदेशक के अनुभव की चर्चा करते हुए कहा कि वे कंपनी के प्रगति पथ में सहायक सिद्ध होंगे। मंच संचालन वरीय प्रबंधक (वित्त) एडी वाधवा व धन्यवाद ज्ञापन वरीय प्रबंधक (वित्त) संजय सिंह ने किया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत