कोडरमा: स्टेशन पर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू
कोडरमा: जयनगर प्रखंड के हीरोडीह स्टेशन चौक पर रेलवे ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण किए गए लोगों को नोटिस देने के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। इस दौरान रेल कर्मियों द्वारा रेलवे की जमीन की मापी कर पहले चिन्हित किया गया। उसके बाद जेसीबी मशीन से अतिक्रमण अभियान शुरू हुआ। हालांकि इस दौरान कई झुग्गी झोपडी वालों ने स्वतः अपना सामान हटा लिया था तो कई दुकानदारों ने किराये की दुकान भी तय कर लिया।
अभियान का नेतृत्व रेलवे के आईडब्लू एसएस चौधरी कर रहे थे। अभियान में किसी प्रकार का व्यवधान ना हो इसका नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज कुमार कर रहे थे। इस दौरान मुखिया सुरेन्द्र यादव ने छठ पूजा दीपावली को लेकर 15 दिनों का समय का मांग किया। इस दौरान इंस्पेक्टर पंकज कुमार के माध्यम से मुखिया श्री यादव ने आरपीएफ कमांडेट से बात कर लोगों को समय दिया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने कहा कि लोग स्वतः रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करे अन्यथा रेलवे द्वारा कार्रवाई की जाएगी। तोड़-फोड़ का खर्च अतिक्रमणकारियों से लिया जाएगा, वहीं विरोध करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Related Posts

Latest News

