बंदी नकारात्मक सोच हटाएं, सकारात्मक सोचे: उमर

बंदी नकारात्मक सोच हटाएं, सकारात्मक सोचे: उमर

कोडरमा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में मंडल कारा में आज जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार मोहम्मद उमर ने कहा कि बंदी अपने बीच से नकारात्मक सोच हटाकर सकारात्मक सोच पैदा करें। वे अपराध की दुनिया से निकल कर समाज की मुख्य धारा में शामिल हों, ताकि स्वस्थ समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
श्री उमर ने बंदियों को प्ली-बार्गेनिंग की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें बंदी अपना दोष स्वीकार कर अपनी सजा कम करा सकते हैं। उन्होंने सविंधान में बंदियों के लिए प्रदत मौलिक अधिकारों को विस्तार से बताया। इस बाबत जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता शिवनंदन कुमार शर्मा ने कहा कि कोई भी बंदी अपनी समस्याओं से संबंधित बात को न्यायालय में पेशी के दौरान रख सकता है। इसके अलावा बंदियों को कानून द्वारा कई अधिकार दिए गए हैं। अधिवक्ता राजेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि बंदी जेल में हीन भावना से ग्रसित न हो, क्योंकि जेल से निकल कर वे नई जिंदगी की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन सहायक जेलर सुबोध कुमार ने किया। इस मौके पर न्यायलयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, जेल कर्मी राजीव कुमार सहित कई बंदी मौजूद थे। जेल अदालत में बंदियों की ओर से कोई अर्जी नही दी गई थी, लिहाजा किसी को मुक्त नही किया जा सका।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन
Dumka News: भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में कल निकलेगा कैंडल मार्च
Dumka News: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे हूल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि
Palamu News: सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के बावजूद नहीं रुक रही परीक्षाओं में धांधली
Palamu News: डीसी और एसपी ने किया पोखराहा खुर्द एनएच-39 इंटरसेक्शन का स्थलीय निरीक्षण
Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक
Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी