शोभायात्रा व मंगलाचरण के साथ श्रीमद् भागवत कथा के प्रारंभ

शोभायात्रा व मंगलाचरण के साथ श्रीमद् भागवत कथा के प्रारंभ

रांची: कथावाचक संत शिरोमणी स्वामी श्री सदानन्द जी महाराज शनिवार को दोपहर 1.30 बजे दिल्ली से हवाई मार्ग द्वारा राॅची पहॅुचने पर भव्य स्वागत् किया गया। संत श्री मोहन प्रियाचार्य जी महाराज कालिम्पोंग (पश्चिम बंगाल) वाले कोलकता से  राॅची पहुॅचे। उनका भी भव्य स्वागत् किया गया। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सेवा सदन पथ से एक विशाल श्रीमद् भागवत कलश शोभा यात्रा  स्वामी श्री सदानन्द जी महाराज व कालिंगपोग के संत श्री मोहन प्रियाचार्य जी के सानिध्य में निकाली गई। शोभायात्रा का स्वागत् विभिन्न स्थानों पर किया गया। वहीं शोभा यात्रा में पवन तिवारी, विनय सुबा श्रवण अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, विभोर डागा भजनो की गंगा प्रवाह कर रहे थे। धर्मघ्वज फताकाओं मंगल कलश से शोभा यात्रा सुसज्जीत थी। सैकड़ो की संख्या में भक्त जन साथ चल रहे थे।
इस विशाल शोभा यात्रा की अगुवाई स्वामी श्री सदानन्द जी महाराज, श्री मोहन प्रियाचार्य जी महाराज , नगर विकास, आवास एवं परिवहन मंत्री माननीय सी. पी. सिंह तथा उपमहापौर  संजीव विजयवर्गीय ने किया। शोभा यात्रा नगर भ्रमण करते हुये कथा स्थल पहूॅची। व्यासपीठ पर श्रीमद् भागवत ग्रंथ को विराजमान किया गया। व्यासपीठ पर स्वामी श्री सदानन्द जी महाराज तथा कालिंगपोग से पधारे संत श्री मोहन प्रियाचार्य जी को आसन ग्रहन कराया गया। सामुहिक श्रीमद् भागवत कथा के यजमान सुमन-नन्दु चौधरी ने श्रीमद् भागवत पूजन, चंदन-वंदन, आरती किया।  सभी सुन्दरसाथ भाइयों, बहनो तथा उपस्थित धर्मपे्रमियों ने पूजन चंदन-वंदन आरती की। व्यासपीठ पर विराजमान स्वामी श्री सदानन्द जी महाराज ने मंगलाचरण के साथ प्रथम दिन की कथा अपने मुखारविन्द से सुनायी।
पूरे पंडाल मे महिला एवं पुरूषों के बैठने की व्यवस्था अलग-अलग से की गई थी।  बुजूर्गाे के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था थी। कथा स्थल पर संस्था के द्वारा शुद्ध पेयजल एवं चाय की व्यवस्था की गई है। कथा समापन के पश्चात् उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। संस्था के संरक्षक जगदीश प्रसाद छावनिका ने सभी धर्मप्रेमियो से आग्रह किया है कि कथा के प्रत्येक दिन समय पर आकर स्थान ग्रहन करें। स्वामी श्री सदानन्द जी महाराज व श्री मोहन प्रियाचार्य जी के मुखारविन्द से श्रीमद् भागवत व बीतक कथा का श्रवण करें। कथा में प्रसंग अनुसार मनमोहक झांकियों का आनन्द लें और पुण्य के भागी बने।
शोभायात्रा में मुख्य रूप से जगदीश प्रसाद छावनिका, अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी, निर्मल जालान, प्रेमचन्द श्रीवास्तव, सज्जन पाड़िया, राजु अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, बिजय जालान, बसंत गौतम, अशोक लाठ, प्रभाष गोयल, बिजय अग्रवाल, नवल किशोर अग्रवाल, सुरेश चौधरी, दीपक चौधरी, अमित पोद्दार, सुनिल पोद्दार, विष्णु सोनी, सुरेश भगत, चिरंजीलाल खण्डेलवाल महिला समिति के श्रीमती विद्या देवी अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, सुनिता अग्रवाल, कविता चौधरी, बिमला जालान, शोभा जालान, कविता गाड़ोदिया, ललिता पोद्दार, चंदा देवी अग्रवाल, उर्मिला पाड़िया सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Giridih News:  लगटा बाबा कॉलेज में ‘शतावरी एक अमूल्य औषधि’ पर विचार गोष्ठी, किसानों और छात्रों ने लिया लाभ Giridih News: लगटा बाबा कॉलेज में ‘शतावरी एक अमूल्य औषधि’ पर विचार गोष्ठी, किसानों और छात्रों ने लिया लाभ
लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का स्थापना समारोह भव्य रूप से संपन्न, अनिल अग्रवाल बने अध्यक्ष
Student Protest: राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील
NTA में बड़ा फेरबदल! 50 से ज्यादा कर्मचारी हटे, अब परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था में होंगे व्यापक बदलाव
तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल
साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान