श्रावणी मेला: 14 वें दिन बाबा पर 1,08,509 श्रद्धालुओं ने चढ़ाया जल
On
अमरेन्द्र सुमन
दुमका: श्रावणी मेला के 14 वें दिन सायं 4 बजे तक फौजदारी बाबा बासुकीनाथ महादेव के दर्शनार्थ कांवरियों की कुल संख्या 1, 08, 509 रही। इसमें सिर्फ दर्शर्नािर्थयों की संख्या 85, 306 रही। जलार्पण कांउटर से 23, 203 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। 2214 श्रद्धालुओं ने शीघ्र दर्शनम के माध्यम से जलार्पण किया। शुक्रवार को 51, 500 रुपये गोलक से प्राप्त हुए जबकि अन्य स्त्रोत से 21, 379 रुपये की राशि प्राप्त हुईं। दान पेटी से 7, 50, 425 रुपये की प्राप्ति हुई।
5-5 ग्राम के चांदी के 6 व 10-10 ग्राम चाँदी के 7 सिक्कों की बिक्री हुई। एक स्वर्ण सिक्के बिक्री हुई। 71 ग्राम चांदी का द्रव्य भी प्राप्त हुआ। फौजदारी बाबा बासुकीनाथ महादेव की पवित्र स्थली में दिन शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न चिकित्सा शिविरों के माध्यम से कुल 3, 363 श्रद्धालुओं का निःशुल्क चिकित्सा संपन्न कराया गया। 20 संख्या वाले वातानुकूलित टेन्ट अस्पताल बासुकिनाथ में 423, मुख्य प्रसासनिक शिविर में 725, सामुदायि स्वास्थ्य केन्द्र जरमुण्डी में 72, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तालझारी में 151, स्वास्थ्य शिविर सहारा में 99, राजस्व तहसील कचहरी बासुकिनाथ में 250, रेलवे स्टेशन बासुकिनाथ में 109, कांवरियां केम्प बोगली में 30, कांवरियां केम्प मोतीहारा में 45, कांवरियां केम्प सुखजोरा में 41, स्वास्थ्य उपकेन्द्र बासुकिनाथ में 147 व स्वास्थ्य शिविर सिंह द्वार में 555 लोगों का मेडिकल चेकअप किया गया। मेडिकल मोबाईल यूनिट के माध्यम से 106 लोगों की चिकित्सा व्यवस्था संपन्न करवायी गई। 610 वैक्सिन भी दिये गये।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:









