श्रावणी मेला: बाबा नगर शिव भक्तों के स्वागत को तैयार

श्रावणी मेला: बाबा नगर शिव भक्तों के स्वागत को तैयार

देवघर: विश्वप्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव बुधवार 17 जुलाई से शुरू हो रहा है। बुधवार को बिहार- झारखंड सीमा स्थित दुम्मा कांवरिया पथ पर सुबह 10 बजे मेले का उद्घाटन होगा। इसे लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम श्रावणी मेले को लेकर पूर्णत: तैयार है। यहां के प्राचीन शिव मंदिर में स्थित मनोकामना शिवलिंग को द्वादश ज्योतिर्लिगों में सर्वाधिक महिमामंडित माना जाता है, वैसे तो यहां सालभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है, लेकिन सावन के महीने में यहां प्रतिदिन करीब एक लाख शिवभक्त मनोकामना शिवलिंग पर जलार्पण करते हैं। सोमवार को आने वाले शिवभक्तों की संख्या और भी बढ़ जाती है।
देवघर जिला प्रशासन, राज्य सरकार और मंदिर न्यास समिति ने इस साल सावन में यहां आने वाले शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसे लेकर विशेष तैयारी की है। प्रशासन का दावा है कि झारखंड राज्य के प्रवेश द्वार दुम्मा से लेकर बाबाधाम में पड़ने वाले पूरे मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। दुम्मा से लेकर बाबा मंदिर की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है।
जिले के डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। बताया कि अधिक भीड़ जुटने के मद्देनजर सावन भर बाबा पर जलार्पण के लिए अरघा सिस्टम की व्यवस्था रहेगी। अरघा के जरिए ही शिवभक्त जलार्पण करेंगे। इस साल मंदिर परिसर में तीन अरघा लगाए गए हैं। कहा कि श्रावणी मेले के दौरान देवघर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के मद्देनजर चौतरफा तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत को लेकर बैद्यनाथ धाम को बेहतर व आकर्षक लुक दिया गया है। बाबाधाम को आकर्षक विद्युत व्यवस्था के साथ दूधिया रोशनी से नहलाया दिया गया है।

[URIS id=9499]

 

इस बार मेले के दौरान साफ- सफाई व सौंदर्यीकरण के कार्यो पर विशेष ध्यान केंद्रित किए जाने पर जोर दिया गया है। मेले में सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता तैयारी की गई है। देवघर एसपी ने बताया कि क्राउड मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में राज्य पुलिस बल के अलावा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और त्वरित कार्य बल (रैफ ) के जवानों की तैनाती की गई है। मेला क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी।
रास्ते की निगरानी के लिए 350 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ व सुरक्षा को देखते हुए शिवगंगा पर हाईमास्क लाइट लगाया जा रहा है। शिवगंगा के चारों ओर 60 स्ट्रीट लाइट भी लगाये गये हैं, ताकि श्रद्धालुओं को शिवगंगा तट पर एक नयी अनुभूति प्राप्त हो। विधि- व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए 24 घंटे आइएमसीआर में स्थापित कंट्रोल रूम मुस्तैद रहेगा। मेले के दौरान होटल व ढाबों पर प्रशासन की पैनी निगाह होगी। साथ ही मेला क्षेत्र में मांस- मदिरा के सेवन पर प्रतिबंध रहेगा।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन
Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय
Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1 पड़ा छोटा, दिव्यांग-बुजुर्ग और महिला यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Pakur News: गनपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सहिया दीदियों की मासिक बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं और टीकाकरण की हुई समीक्षा
Sahibganj News: तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग पर फिर बड़ा हादसा, सड़क की बनावट पर उठे सवाल
संस्कार भारती रांची का सावन मिलन, कजरी और कविताओं से सजा कार्यक्रम