सामंतो काली मंदिर से 50 हजार के जेवरात चुराकर ले गए चोर
On
कोडरमा: झुमरीतिलैया के प्रसिद्ध सामंतों काली मंदिर में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मां की मूर्ति पर चढ़े लगभग 50 हजार से ज्यादा के जेवरात चुराकर चंपत हो गए। चोरी गए जेवरात में चांदी की तीन मुकुट, तीन छतरी सहित तीन चेन और सोने की तीन बिंदी सहित चांदी के कुछ अन्य सामान शामिल हैं।
घटना की खबर पर शनिवार की सुबह फौरन पंहुची तिलैया पुलिस, मंदिर ट्रस्टी के अलावे कई जाने-माने लोगों ने मौके पर पंहुचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस पूरे मामले को लेकर पड़ताल में जुट गई है। गौरतलब है कि रविवार को काली पूजा है और हर साल यहां यह पूजन पूरे विधि-विधान से मनाया जाता है। मंदिर प्रबंधन द्वारा पूजोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही थीं। अचानक चोरी की इस घटना से भक्तों की भावना काफी आहत हुई हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


