क्यों न हम इसे विश्व शांति दिवस के रूप में मनाएं: साबिर

क्यों न हम इसे विश्व शांति दिवस के रूप में मनाएं: साबिर

खोरीमहुआ(गिरिडीह): खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के सभी मुस्लिम समुदाय के अमन-पसंद अवाम की रहनुमाई में जुलूस-ए-मुहम्मदी का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 10 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। नातख्वानी व तकरीरों के जरिये अपने आका मोहम्मद स.अ.व. के बारगाह में खिराज-ए-अकीदत पेश किया गया। इस दौरान पुरानी मस्जिद कोड़वाडीह, डूमरडीहा, महेशमरवा नवादा, सतगांवां,  इटोचांच, लतबेद, जेरुवाडीह के साथ-साथ दारुल उलूम कादरिया के ओलेमा के सभी मस्जिदों के इमाम और इलाके के चर्चित स्थल घोड़थम्भा-महबूब चौक के दुकानदारों ने बच्चों के बीच मिठाइयां, फल फ्रूट्स बांट कर अपने आका के प्रति अकीदत का इजहार किया।

इस दौरान समाज सेवी मो. साबिर वारसी ने समाज को तोड़ने वाले इंसान को याद दिलाते हुए कहा कि हम जिस पैगम्बर हजरत मोहम्मद मुस्तफा के जन्म दिवस पर जश्न मना रहे है। उन्होंने ही कहा है कि अपने वतन से मोहब्बत करना ही ईमान का हिस्सा है। जिस समाज में रहते है उस समाज को खाना खाने से पहले पूछने का हुक्म दिया ताकि पडोसी भूखा न रहने पाए। दो टूटे हुए दिलों को जोडने वालों को जन्नत की बसारत दी। जंग के मैदान में भी सिर्फ अपने बचाव के लिए तलवार उठाया। खुद के ऊपर कूड़ा कर्कट फेंकने वालों के लिए भी सलामती की दुआ की। बेवाओं को भी जीने का हक दिया। मां के कदमों के नीचे जन्नत की बसारत दी। आज उसी सख्सियत का जन्मदिवस है क्यों न हम इसे विश्व शांति दिवस के रूप में मनाएं। जुलूस को नियंत्रित रखने में धनवार थाना के साथ-साथ समाज सेवी शामिल शफीक अंसारी ,अनवर अली,मंसूर आलम, सनौवर आलम,जाहिद हुसैन, रियाज अंसारी, अब्बास रजवी, हबीब सदर, डॉ. जावेद, इम्तियाज रजवी, अहमद रजा, खुर्शीद रजवी, मंसूर रजवी, हाजी डब्बू, सेराज अंसारी, फारूक रजवी, मुस्लिम अली, अजबुल मुखिया, सद्दीक सदर, दारुल उलूम कादरिया कमिटी, नवयुवक क्लब, तहरीक-ए-पैगाम कमिटी व सतगांवां महबूब चौक के नौजवानों का अहम योगदान रहा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Deoghar News: उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल की अध्यक्षता में महिला कॉलेज में वोटर अवेयरनेस कार्यक्रम Deoghar News: उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल की अध्यक्षता में महिला कॉलेज में वोटर अवेयरनेस कार्यक्रम
Deoghar News: खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, केएफसी और मैग्नम समेत 17 प्रतिष्ठानों की जांच
Deoghar News: जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ में रिकॉर्ड 19.86 लाख श्रद्धालुओं का हुआ आवागमन
Giridih News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
Giridih News: तंबाकू नियंत्रण सेल और खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान, ₹9500 जुर्माना वसूला
Giridih News: प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने सीसीएल क्षेत्र में आजीविका संवर्धन पर की समीक्षा बैठक
Ranchi News: सावन मिलन के दौरान सुहागिन महिलाओं को दिए गए पारंपरिक सुहाग चिन्ह
Sahebganj News: एफएमएनआर तकनीक से जंगलों की सुरक्षा में जुटे पोखरिया गांव के ग्रामीण
Koderma News: कस्तूरबा बालिका विद्यालय पोखरडीहा में जनप्रतिनिधियों ने किया औचक निरीक्षण, ली जानकारी
Sahebganj News: प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने दी चेतावनी, दुर्व्यवहार पर कॉलेज से होंगे निष्कासित
Sahebganj News: महाविद्यालय के बीएड विभाग को मिले नए सहायक प्राध्यापक डॉ. मिनारुल