रांची: बालश्रय के बच्चों ने घुमा पूजा पंडाल

रांची: बालश्रय के बच्चों ने घुमा पूजा पंडाल

रांची: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच रांची शाखा और समृद्ध झारखण्ड संयुक्त तत्वावधान में बालश्रय के बच्चों को रांची शहर का सारे पंडालों को घुमाया। रातू रोड, मारवाड़ी भवन हरमू रोड, गाड़ीखाना, किशोरगंज, अरगोड़ा, बिरसा चौक, हिनू, राजेंद्र चौक, सुजाता चौक, बहु बाजार, कांटाटोली, कोकर, बुटी मोड़, बरियातू, रिम्स, करमटोली आदि क्षेत्रों के पंडालों का भ्रमण करवाया गया। उसके बाद सारे बच्चों को ऑक्सीजन पार्क मोरहाबादी में भोजन कराया गया।

अन्नु पोद्दार ने बस में बच्चों और साथ आये अभिभावकों ने भी बच्चों को शहर के चौक- चौराहों, मॉल, महेंद्र सिंह का आवास, मुख्यमंत्री आवास, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन एवं नामी ग्रामी बाजार और मॉल के नाम और स्थान बताये।
समृद्ध झारखण्ड के टीम के सदस्यों ने चौक चौराहों के वास्तविक नामों को और उनके नामों की विशेषता को बताया। बच्चों और अभिभावकों ने भ्रमण के दौरान बस के अंदर ही अंताक्षरी, बुझवल, मुहावरे और कई प्रकार की जानकारियां आदान- प्रदान किया।
टीम के सदस्यों ने बस में बच्चों के बीच भक्ति और देश भक्ति गानों को गाया। जिसके कारण बच्चे उत्साहित होकर तुरंत ही आपस में घुल मिल गए।
बालश्रय की स्मिता गुप्ता ने कहा की बालश्रय के बच्चे पहली बार रांची के दुर्गापूजा के पंडालों का भ्रमण करने निकले हैं। बच्चे काफी उत्साहित और खुश हैं।
बच्चों के साथ बालश्रय के दस सदस्य मौजूद थे। साथ ही मंच और समृद्ध झारखण्ड के भी काफी सदस्य मौजूद थे। जिससे की बच्चे सुरक्षित अनुभव कर रहे थे।
बच्चों को उत्साहित करने में अन्नु पोद्दार, रेखा अग्रवाल, अनामिका पसारी, सीमा मोदी एवं समृद्ध झारखण्ड से सुमित कुमार, ज्योति चौहान, उदय झा, आरती सिन्हा मौजूद थे।
इधर बालश्रय से बच्चों के साथ स्मिता गुप्ता, जीतेन्द्र कुमार पॉल, अंशुमन गुप्ता, कुसुम कुमारी, पम्मी देवी, साशा कुसुम, हीरामणि और पल्लवी मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Deoghar News: उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल की अध्यक्षता में महिला कॉलेज में वोटर अवेयरनेस कार्यक्रम Deoghar News: उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल की अध्यक्षता में महिला कॉलेज में वोटर अवेयरनेस कार्यक्रम
Deoghar News: खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, केएफसी और मैग्नम समेत 17 प्रतिष्ठानों की जांच
Deoghar News: जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ में रिकॉर्ड 19.86 लाख श्रद्धालुओं का हुआ आवागमन
Giridih News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
Giridih News: तंबाकू नियंत्रण सेल और खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान, ₹9500 जुर्माना वसूला
Giridih News: प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने सीसीएल क्षेत्र में आजीविका संवर्धन पर की समीक्षा बैठक
Ranchi News: सावन मिलन के दौरान सुहागिन महिलाओं को दिए गए पारंपरिक सुहाग चिन्ह
Sahebganj News: एफएमएनआर तकनीक से जंगलों की सुरक्षा में जुटे पोखरिया गांव के ग्रामीण
Koderma News: कस्तूरबा बालिका विद्यालय पोखरडीहा में जनप्रतिनिधियों ने किया औचक निरीक्षण, ली जानकारी
Sahebganj News: प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने दी चेतावनी, दुर्व्यवहार पर कॉलेज से होंगे निष्कासित
Sahebganj News: महाविद्यालय के बीएड विभाग को मिले नए सहायक प्राध्यापक डॉ. मिनारुल