रामगढ़: शारदीय नवरात्र कल से
On
रामगढ़: पंजाबी हिंदू बिरादरी के तत्वावधान में स्थानीय झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर प्रांगण में शारदीय नवरात्र के अवसर पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को कलश स्थापना के बाद नवरात्र पूजन से होगा। माता वैष्णो देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सूरत चंद्र वासुदेवा व सचिव महेश मारवाह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवरात्र पूजन रविवार से प्रतिदिन 9 बजे से प्रारंभ होगा। पूजन में मुख्य यजमान विशाल मारवाह व उनकी धर्मपत्नी रश्मि मारवाह होंगे। आगामी 5 अक्टूबर को मंदिर परिसर में श्री श्याम मंडल रामगढ़ द्वारा माता की चैकी, 6 अक्टूबर को हवन, कंजक पूजन एवं 7 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से भंडारा (प्रसाद वितरण) होगा। श्री मारवाह ने बताया कि नवरात्र कार्यक्रम की रूप-रेखा व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गत 25 सितंबर को पंजाबी हिंदू बिरादरी रामगढ़ कार्यकारिणी समिति व माता वैष्णो देवी मंदिर ट्रस्ट की एक बैठक मंदिर परिसर में की गई थी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

