राम मय हुआ पलामू…

राम मय हुआ पलामू…

पलामू: रामनवमी को लेकर जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों का वातावरण पूरी तरह राममय हो उठा । भक्ति गीतों व जय श्रीराम, जय हनुमान के उदघोष-जयकारे से पूरा जिला गुंजायमान रहा । जिला मुख्यालय डालटनगंज शहर समेत जिले के कई प्रखंडों में रामनवमी का जुलूस निकला गया । इसमें शहर के विभिन्न मुहल्लों की दर्जनों कमेटी, क्लब व संघ ने रथ व झांकियां निकाली। इसमें हजारों रामभक्त शामिल हुए।
सैकड़ों महावीरी झंडे व अन्य विषयों पर आधारित करीब दर्जनों झांकियां जुलूस में शामिल थीं वही झांकियों व रथों का दिन भर शहर भ्रमण का सिलसिला जारी रहा । डीजे की आवाज पर लोग थिरकते रहे। शहर के निर्धारित स्थानों पर अखाड़ियों ने गोल जमाकर पारंपरिक अस्त्र- शस्त्र से अपने- अपने करतब दिखाए व कई जगहों पर बेहतर खेल प्रदर्शन करने वालों को श्रीमहावीर नवयुवक दल के अध्यक्ष युगल किशोर चंद्रवंशी ने सम्मानित किया ।
अखाड़ों, रथ व झांकियों का जुलूस शहर के भट्ठी मुहल्ला, कुंड मुहल्ला, मुस्लिमनगर रोड, माली मुहल्ला, लाल कोठा, कन्नी राम चैक, सत्तार सेठ चौक, विष्णुमंदिर रोड, बाजार क्षेत्र, पंचमुहान रोड, चावल पट्टी, थाना रोड, छह मुहान, जिला स्कूल चौक होते हुए कोयल नदी किनारे पहुंचा और वहीं शाम को मेदिनीनगर व शाहपुर के आखाड़ों का मिलन हुआ।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Giridih News:  लगटा बाबा कॉलेज में ‘शतावरी एक अमूल्य औषधि’ पर विचार गोष्ठी, किसानों और छात्रों ने लिया लाभ Giridih News: लगटा बाबा कॉलेज में ‘शतावरी एक अमूल्य औषधि’ पर विचार गोष्ठी, किसानों और छात्रों ने लिया लाभ
लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का स्थापना समारोह भव्य रूप से संपन्न, अनिल अग्रवाल बने अध्यक्ष
Student Protest: राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील
NTA में बड़ा फेरबदल! 50 से ज्यादा कर्मचारी हटे, अब परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था में होंगे व्यापक बदलाव
तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल
साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान