सार्वजनिक काली मंदिर का होगा भव्य पुनर्निर्माण: ब्रहमदेव महतो

सार्वजनिक काली मंदिर का होगा भव्य पुनर्निर्माण: ब्रहमदेव महतो

दुलमी: प्रखंड के सिरु पंचायत अंतर्गत प्रियातु में स्थित सार्वजनिक काली मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य को लेकर रविवार को छत ढलाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान यहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्य अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो व विशिष्ट अतिथि मुखिया हरिबंश महतो, दिलीप महतो, सुनील महतो, रवि महतो मौजूद थे।
मुख्य अतिथि ने विधि-विधान के साथ मंदिर पुनर्निर्माण कार्य को लेकर छत ढलाई कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने पहली कड़ाही देने के बाद कहा कि यहां स्थापित सार्वजनिक काली मंदिर यहां के लोगों के लिए आस्था का केंद्र था, इसलिए मंदिर का पुनर्निर्माण भव्य तरीके से होगा, ताकि प्रियातु सहित आसपास के क्षेत्रों के लोग यहां आकर पूजा अर्चना कर सकें।
कहा कि काली मंदिर की जर्जर स्थिति को देखकर तत्कालीन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने यहां भव्य मंदिर निर्माण करने का वादा किया था। जिसे उनके प्रयास से आज पूरा किया गया और यहां ढलाई कार्य शुरू कर दिया गया है। मौके पर अनिल कुमार इगनेश, अर्जुन महतो, प्रखंड प्रवक्ता पंकज कुमार, राजू महतो, संजय महतो, सतेंद्र महतो, सुधीर कुमार, लेदु महतो, देवराज महतो, अभिनाश महतो, नागेंद्र महतो, आजाद महतो, टिकेंद्र महतो, कुलदिप महतो, यशोदा देवी,दासो देवी, अंजनी देवी सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल
कांग्रेस विधायक की आपत्ति के बाद परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर, 10 जून को होगी सुनवाई
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि