मां छिन्नमस्तिका के दरवाजे पर नड्डा- रघुवर ने टेका मत्था, कहा

मां छिन्नमस्तिका के दरवाजे पर नड्डा- रघुवर ने टेका मत्था, कहा

नया झारखंड बनाना लक्ष्य
स्टेट ब्यूरो: मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने शुक्रवार को शारदीय नवरात्र के अवसर पर रजरप्पा मंदिर पहुंचकर मां छिन्नमस्तिका के दरबार पर मत्था टेका। इन्होंने पूरे विधान के साथ पूजा- अर्चना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता की प्रगति व खुशहाली के लिए वे मां की आराधना करने आए हैं। विकास की राज पर खड़े अंतिम व्यक्ति को समृद्ध बनाना ही सरकार की प्राथमिकता रही है।
सीएम ने कहा कि सभी वर्गों के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना सरकार का ध्येय है। मैंने एक सेवक के रुप में मां से प्रार्थना की है, कि राज्य से बेरोजगारी व गरीबी को समूल मिटा सकूं। मां छिन्नमस्तिका हमें इतनी शक्ति प्रदान करें। कहा कि पीएम मोदी का नया, विकसित व समृद्ध भारत बनाना है। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार नया, विकसित और समृद्ध झारखंड बनाना चाहती है। कहा कि रजरप्पा स्थित सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। पूजा के बाद सभी को पुजारियों ने भोग का प्रसाद खिलाया।
मेरी मनोकामना पूर्ण हुई: नड्डा
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मैंने रजरप्पा का र्सिफ नाम सुना था। कभी यहां आने का मौका नहीं मिला, लेकिन सालों से तमन्ना थी, कि यहाँ आकर पूजा करुं। आज ये पूरी हो गई। नवरात्र के पावन अवसर पर मेरा सौभाग्य रहा कि मां छिन्नमस्तिका के दर्शन हो गए। इस मौके पर हमने आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा की मजबूत सरकार की पुर्नस्थापना की कामना की है।
सुरक्षा को लेकर तीन घंटे दुकाने बंद
जेपी नड्डा की झारखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा यात्रा के कारण मां छिन्नमस्तिके मंदिर के आसपास की तमाम दुकानों को लगभग तीन घंटे पहले से ही सुरक्षा कारणों से बंद करवा दिया गया। इस बाबत रजरप्पा मंदिर के आसपास के दुकानदार काफी नाराज हैं। वीआईपी मुवमेंट के कारण रजरप्पा मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दुकानें बंद होने से श्रद्धालुओं को ना तो पूजन सामग्री मिल रही थी और दूर से पहुंचे लोगों को भोजन नसीब था। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित कई बड़े नेता मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित