कोडरमा: मुहर्रम में टैंक बना आकर्षण का केंद्र
On
कोडरमा: मुस्लिम धर्मावलंबियों का प्रमुख त्योहार मोहर्रम जिले में शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। अयाज नगर भादोडीह के मुहर्रम का जुलूस इस बार देशभक्ति के जज्बे से भरा रहा। पाकिस्तान के साथ 1965 के युद्ध में शहीद हुए हिंदुस्तान के वीर शहीद अब्दुल हामिद के शहादत दिवस को याद करते हुए इंडियन आर्मी के नाम से झांकी निकाली गई, जो पूरे शहर में आकर्षक का केंद्र रही। झांकी में टैंक के साथ इंडियन आर्मी के लिबास में युवक शामिल थे।
टैंक के आगे दो बुलेट में सवार आर्मी के भेष में शामिल युवक रह रह कर करतब दिखा रहे थे और लोगों की तालियां बटोर रहे थे। टैंक के साथ दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए जैसे भक्ति गीतों से पूरा शहर गूंजता रहा। जुलूस की निगरानी कोडरमा एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, कोडरमा सीओ अशोक राम, तिलैया थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह के अलावा पुलिस बल के जवान कर रहे थे। जुलूस के मौके पर पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अनवारूल हक, वार्ड पार्षद शमीम आलम लड्डू, सिराज खान, गालीब मंसूरी, अहमद रजा, मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, उपाध्यक्ष अब्बास मंसूरी, सचिव गुलाम सरवर , संयुक्त सचिव जसीम कुरेशी, कोषाध्यक्ष आमिम खान, संयुक्त कोषाध्यक्ष अमीर रजा, उस्ताद चुन्नू मंसूरी, अरशद खान, इनामुल हक, शाह नूर खान, शब्बीर खान, रेहान खान, अलीजान मास्टर, अमजद खान, अजहर वारसी, सोनू वारसी आदि लोग शामिल थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित







