अपने पोते के जन्मोत्सव पर जरूरतमंदों के बीच बांटी खुशियां
On
कोडरमा: झुमरी तिलैया के रानी सती धर्मशाला में प्रदीप कुमार जैन (पप्पू) ने अपने पौत्र के होने पर शहर के जरूरतमंदो को बुलाकर अपने परिवारजनों और दोस्तों के साथ उन्हें भोजन कराया साथ ही बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए उनके बीच कम्बल वितरण भी किया।
मौके पर चंदा रोलर फ्लोर मिल के संचालक पप्पू जैन ने कहा कि हमारे पुत्र राहुल जैन को पुत्र की प्राप्ति एक माह पूर्व हुआ है, जिसके अवसर पर जरूरतमंदो के बीच भोजन एवं कम्बल का वितरण किया।
यह भी पढ़ें: Giridih News: कांवरियों की सुविधा के लिए पहल, गावां बाईपास रोड पर शुरू हुई निःशुल्क शौचालय की व्यवस्था
मौके पर उनकी पत्नी नीरा जैन, राहुल जैन, सुशील छाबड़ा, रितेश दुग्गड़, सुशील पांड्या, संजय ठोलया, वार्ड पार्षद गंधौरी रजक, दिनेश जैन, पीयूष जैन, युगांत जैन आदि उपस्थित थे।
समृद्ध झारखण्ड के लिए कोडरमा से आर्यन श्रीवास्तव की रिपोर्ट…
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News








