दुर्गापूजा के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने दिये कई निर्देश
On
संतोष वर्मा
चाईबासा: उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम अरवा राजकमल की अध्यक्षता में दुर्गापूजा की विधि व्यवस्था के लिए बैठक की गयी। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी पूजा पंडालों के अध्यक्ष एवं सचिव से दिए गए चेक लिस्ट के अनुसार व्यवस्था कर दी गयी है।
चेक लिस्ट में दोनों का हस्ताक्षर होना चाहिए। सभी पंडालों में पार्किंग की व्यवस्था पंडालों से दूर होना चाहिए। दो पहिया एवं चार पहिया की भी पार्किंग हो। विद्युत कनेक्शन हेतु कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि मीटर के साथ अस्थायी कनेक्शन उपलब्ध करायी जाय।
सभी बड़े पंडालों में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगाए। व्हाट्सऐप पर किसी प्रकार की आपत्तिजनक/साम्प्रदायिक सद्भावना को बिगाड़ने जैसे मैसेज प्रेषित होते है तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। साथ ही एडमिन इसके लिए जिम्मेवार होंगें।
पदाधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी गयी है। लोगों को बीमारी की स्थिति में भी यहीं रहकर इलाज कराएं। सभी पूजा पंडालों में कूड़ेदान की व्यवस्था सुनिश्चित हो। वोलेन्टियरों का पहचान पत्र सुनिश्चित हो जिसमें नाम, पता एवं मोबाइल नम्बर लिखा हो। सभी बीडीओ पंचायत सेवकों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दें।
किसी प्रकार की दिक्कत होने पर अनुमंडल पदाधिकारी और जिला कंट्रोल रूम को भी सूचना दें। पदाधिकारी हमेशा उपस्थित एवं गतिशील रहे। उपायुक्त ने कहा कि पुलिस अनुमंडल वार जिले के पंडालों को स्वच्छता प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कार दिया जाएगा।
जिले में पांच पुलिस अनुमंडल है। सभी क्षेत्र के तीन प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्वच्छ पंडालों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार दी जाएगी। पुरस्कार 3000/2000/1000 हो सकता है। बैठक में उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन, अपर आयुक्त किशोर प्रसाद, सहायक समाहर्त्ता नितिश कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर परितोष कुमार ठाकुर, जगन्नाथपुर स्मिता कुमारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच







