रामगढ़: 10 अक्टूबर तक रामगढ़ में नही बजेगा डीजे

रामगढ़: 10 अक्टूबर तक रामगढ़ में नही बजेगा डीजे

रामगढ़: जिले के उपायुक्त संदीप सिंह ने निर्देश दिया है कि दुर्गापूजा को सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर 10 अक्टूबर तक वाहन में फीट डीजे बाॅक्स नहीं बजाया जा सकता है। इस पर सख्ती से पालन करते हुए निर्देश दिया गया है कि नियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि इससे पूर्व ही डीसी ने पर्यावरण के मद्देनजर पूजा पंडाल में प्लास्टिक का प्रयोग न करने का निर्देश भी दिया जा चुका है। इस बाबत पूजा पंडालों में अश्लील गीत नहीं बजाने का भी निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि बीते कुछ समय से विभिन्न संप्रदाय के धार्मिक आयोजनों के बाबत परंपराओं के विरुद्ध बड़ी संख्या में अत्यधिक ऊंची आवाज वाले डीजे असुरक्षित तरीके से चार पहिया वाहनों में फिट कर जुलूस विसर्जन सहित अन्य आयोजनों में प्रयोग किया जा रहा है।
इस तरह का डीजे सेट अप द नॉइज पॉल्यूशन रूल 2000 के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन करता है। डीसी ने इस बाबत परंपरागत रूप से प्रयोग किए जाने वाले वाद्य यंत्र, लाउडस्पीकर व छोटे बाॅक्स पर कोई प्रतिबंधन नहीं है, बशर्ते ध्वनि निर्धारित सीमा में रहे। उन्होंने एसडीओ व बीडीओ को निर्देश दिया कि वह अपने क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों में डीजे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध पूर्ण तरीके से लागू कराएं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव
ईरान-इजरायल तनाव फिर बढ़ा: मिसाइल हमले के बाद इजरायल का पलटवार, मध्य पूर्व में बढ़ी चिंता
भाजपा का बड़ा फैसला, राज्यसभा के लिए महेश केवट और प्रो. (डॉ.) एम. नागराज पर जताया भरोसा
9 जून का इतिहास: एम.एफ. हुसैन की पुण्यतिथि, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और कई महत्वपूर्ण घटनाएं
रिश्तों का कत्ल!शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने ले ली मां की जान
201वीं सामूहिक मंगल आरती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 9 जून को लाला टोला में भव्य आयोजन
Giridih News: नीमा टांड़ के पास तीन बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर, 6 लोग गंभीर घायल
20 जून को सजेगा साइकिलों का कारवां; एसोसिएशन आयोजित करेगा विशाल जन-जागरूकता रैली
चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण पर भड़का चैंबर, प्रशासन को दी पीआईएल की चेतावनी
दुमका की शानदार जीत: बोकारो को 33-16 से हराकर बास्केटबॉल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा
Dumka News: मैट्रिक-इंटर में 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
Pakur News: जेंडर सीआरपी उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न; बच्चों के अधिकार और पोषण पर महामंथन