माँ दुर्गा पर आपत्तिजनक पोस्ट, युवक को भेजा जेल

माँ दुर्गा पर आपत्तिजनक पोस्ट, युवक को भेजा जेल

  • सावधान फेसबुक व व्हाट्सऐप ग्रुप पर चाईबासा पुलिस की कड़ी निगरानी

संतोष वर्मा

चाईबासा: दुर्गापूजा को लेकर किसी भी प्रकार का गलत और झुठा प्रचार करने व मोबाईल व्हाट्सऐप और फेसबुक पर पोस्ट किये जाने को लेकर पहले ही चाईबासा पुलिस जिलावासियों को सचेत की थी, साथ ही गलत पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किये जाने कि भी निर्देश जारी किया था।

इस निर्देश के बाद चाईबासा पुलिस का विशेष जांच दल फेसबुक और व्हाट्सऐप पर पैनी नजर बनाएं हुए है। इसके बावजूद जिले के मंझारी थाना क्षेत्र का एक युवक हिंदू धर्म के माँ दुर्गा को लैकर आपत्तिजनक पोस्ट फेसबुक पर किया।
इस मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए चाईबासा पुलिस के सदर अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक अमर कुमार पाण्डेय द्वारा कार्यवाई करते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आपतिजनक पोस्ट को आरोपी युवक ने स्वयं लिखकर पोस्ट किया या कहीं और से पोस्ट जेनरेट कर फारवर्ड किया गया है। लेकिन फिलहाल गिरफ्तार युवक को दोषी मानते हुए पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया है।

सदर डीएसपी एके पांडेय ने बताया कि एसपी क्रांति कुमार के पास फेसबुक पर धार्मिक आपतिजनक पोस्ट की सूचना मिली, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक की खोज हुई, जिसमें मंझारी के रामहरि गोप के बारे में पता चला, जिसे बीती रात 10 बजे उसके घर से गिरफ्तारी की गई। उसने आपत्तिजनक धार्मिक पोस्ट करने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि उसके पास वह मैसेज आया था, जिसे उसने पेसबुक पर शेयर किया। डीएसपी ने कहा कि चूंकि इस समय नवरात्र का समय है और ऐसे पोस्ट ले समाज में विद्धेष पैदा कर सकता है, इसलिए त्वरित कार्रवाई की गई। साथ यह ग्लोबल पोस्ट है इसलिए मामला और भी गंभीर बनता है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल
साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन
Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय
Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1 पड़ा छोटा, दिव्यांग-बुजुर्ग और महिला यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Pakur News: गनपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सहिया दीदियों की मासिक बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं और टीकाकरण की हुई समीक्षा