भागवत निष्काम भक्ति व श्रीरामकथा जीना सिखाती है: चैतन्य मीरा
On
रांची: श्री श्याम मंदिर, हरमू रोड में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस बाबत गुरु मां चैतन्य मीरा ने शुक परीक्षित संवाद, कपिलोपाख्यान व सती चरित्र के रोचक प्रसंगों का वर्णन करते हुए श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि भागवत हमारी जिंदगी की सारी समस्याओं को सरलता व सुंदरता से सुलझाती है। यह जहां निष्काम भक्ति सिखाती है ,वहीं श्रीराम कथा हमें जीना सिखाती है। पूरी गीता का सार भागवत में है। भागवत श्रवण द्वारा हम मनुष्य जीवन के सर्वोच्च शिखर पर पहुंच सकते हैं। भागवत हमारे जीवन से मृत्यु का भय समाप्त कर देती है। कहा कि जो हमें सर्वस्व दे सकते हैं वे सद्गुरु ही हैं। अगर गुरु की कृपा हम पर हो जाए तो वे हमें परमात्मा से मिला सकते हैं और यह तभी संभव है जब हम उनके दिखाए रास्ते पर चलें।
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, रांची शाखा के बैनर तले आहूत भागवत कथा के अवसर पर हर दिन कई प्रकार के सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत आज आंचल शिशु आश्रम व गरीब स्कूली छात्राओं के बीच इंपोर्टेड सैनिटरी व नैपकिन का वितरण’ किया गया। कथा स्थल पर मुख्य यजमान प्रदीप सुरेका व रीना सुरेका के अलावे मारवाड़ी महिला मंच की कई महिलाएं मौजूद थीं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:









