रामगढ़: शोक सभा का आयोजन
On
रामगढ़: ज्ञान महिला समिति द्वारा रविवार को शोक सभा आहूत कर थोक व्यापारी एवं होटल पार्वती के मालिक विनोद बिहारी के निधन पर संवेदना प्रकट की गई। सभा की अध्यक्षता कर रहे विनोद जायसवाल ने बताया कि रामगढ़ शहर के गोला रोड चट्टी बाजार त्रिपुरारी स्टोर के मालिक की शनिवार को सुबह जापान में हार्ड अटैक से मौत हो गई है।
बताया कि वे चार दिन पूर्व अपने छोटे भाई विपिन बिहारी के साथ बायर बीज कंपनी के सेमिनार में भाग लेने के लिए रामगढ़ से जापान गए थे। अचानक शनिवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसे लेकर ज्ञान महिला समिति ने 2 मिनट का मौन रखते हुए भगवान से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई । मौके पर शांति देवी, उर्मिला देवी, नीलम देवी, पूर्ण देवी, गजाला देवी, आरती देवी, शोभा देवी, चंदा देवी सहित कई लोग शामिल थे ।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







