राजधानी को बनाएंगे पॉलीथिन मुक्त युवा दस्ता ने ली शपथ
On
रांची: युवा दस्ता कार्यकारिणी की बैठक में रविवार को निर्णय लिया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान भक्तों की सेवा के लिए युवा दस्ता मुस्तैद रहेगा। इस दौरान वह भक्तों की परेशानियों का निबटारा भी करेगा। दस्ता के अध्यक्ष बादल सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर रांची को पॉलीथिन मुक्त बनाया जाए।
युवाओं ने इसके लिए शपथ लेकर कहा कि युवा दस्ता दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं से पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की अपील करेगा। पहाड़ी मंदिर प्रांगण में हुई इस बैठक की अध्यक्षता बादल सिंह और आशुतोष द्विवेदी ने की। निर्णय लिया गया कि पूजा में महिलाओं की सुरक्षा, पंडालो की साफ-सफाई, बिजली-पानी, टॉयलेट, फायर ब्रिगेड, मेडिकल की टीम, पुलिस सुरक्षा, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी, पॉकेटमारो व असामाजिक तत्वों से निबटारा हेतु सामूहिक प्रयास करेंगे। इस दौरान शुभम सिन्हा, सुभम ठाकुर, गर्व अग्रवाल, रंजन, अंशुल सिंह, कुणाल सौरभ, रणजीत कुमार शर्मा, अवदेश सिंह व अनुराग शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:









