मुख्यमंत्री के नए प्रधान सचिव हो सकते हैं विनय कुमार चौबे, राहुल पुरवार होंगे झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
On
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नए प्रधान सचिव के लिए आइएएस विनय कुमार चौबे का नाम लगभग तय माना जा रहा है। वे झारखंड राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के तौर पर भी सेवा दे चुके हैं। उन्हें सीएम का प्रधान सचिव बनाने के लिए चुनाव आयोग की अनुमति चाहिए थी।
इसके अलावे झारखंड के नये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के लिए राहुल पुरवार के नाम पर मुहर लगी है। वे अब झारखंड के नये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी होंगे। इसके लिए झारखंड के नये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के लिए राज्य सरकार की तरफ से केंद्रीय चुनाव आयोग को तीन नाम भेजे गये थे। जिनमें राहुल पुरवार, सुनील बर्णवाल और के रवि कुमार के नाम शामिल थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts

Latest News

