उद्धव ठाकरे आज करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात
नयी दिल्ली/मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शुक्रवार को नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। राज्य का कार्यभार सँभालने के बाद उनकी प्रधानमंत्री से पहली मुलाक़ात होगी। वह आज शाम चार बजे दिल्ली पहुंचेंगे।
वहीँ दौरे से पहले ही शिवसेना ने ‘सामना’ के माध्यम से केंद्र सरकार पर हमला किया। उसने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राम मंदिर के निर्माण कार्य को गति मिली है। मंदिर के लिए ट्रस्ट भी बन चुकी है। साथ ही ट्रस्ट अगले पंद्रह दिनों में राम मंदिर के निर्माण कार्य को शुरू करवाएगी। और इस कार्य को पूरा करने में 2024 तक का वक्त लगेगा, जो कि एक लोकसभा चुनाव का वर्ष है। इसका फायदा भाजपा को मिलेगा। वह अपने चुनावी प्रचार में श्रीराम के नाम का इस्तेमाल करेगी। क्योंकि वर्ष 2024 में पाकिस्तान या सर्जिकल स्ट्राइक जैसे मुद्दे नहीं चलने वाले हैं।
Uddhav Thackeray will meet PM Modi on Friday, says Sanjay Raut https://t.co/G8JAjubgDT— Sanjay Raut (@rautsanjay61) February 20, 2020
वहीँ इस मुलाक़ात की जानकारी शिवसेना के नेता संजय राउत ने ट्विट कर दी। इस ट्विट में उन्होंने बताया कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात होगी। आपको बता दें कि गत वर्ष नवम्बर में मुख्यमंत्री बनने के तीन महीने बाद उद्धव पहली बार दिल्ली की यात्रा करेंगे।
Related Posts

Latest News



