मोदी जी की पदयात्रा व बचपन

मोदी जी की पदयात्रा व बचपन

ज्योति चौहान
एक बार फिर मोदी सरकार, हर हर मोदी घर-घर मोदी, नरेंद्र मोदी की जय……। चलिए मुद्दे पर आते हैं। बचपन में एक बार नहीं कई बार मेरे साथ ऐसा हुआ था कि मेरे दोस्त कोई गलती करते थे, तो वो अपने बचाव के लिए अपने मां, पिता या किसी अभिभावक को लेकर मुझसे लड़ने चले आते थे। एक बार की बात है, मैं अपने दोस्तों के साथ जा रही थी और कुछ बदमाश बच्चों ने पीछे से आकर मुझे धक्का मारा। मैं जमीन पर गिर गई। दोस्तों ने मुझे उठाया और उनलोगों को दौड़ाकर पकड़ना चाहा, लेकिन वो लोग भाग गए। मुझे काफी चोट आयी थी, पर मैंने किसी को कुछ नहीं बताया। क्योंकि सारे दोस्त पड़ोसी थे। मुझे मालूम था, कि मेरा अपने घरवालों को यह घटना नहीं बताना उनपर भारी पडे़गा। हुआ भी कुछ ऐसा ही।
शाम ढलते ही वो बिगड़ैल दोस्त अपने पापा के साथ मेरे घर पहुँच गया। उसके पापा ने भी न कुछ पूछा न कुछ सोचा। लगे सुनाने…..। कुछ देर तक बिना कुछ जाने मुझे लंबा भाषण देते रहे। मां को कहने लगे, आपकी बेटी बिगड़ गई हैं। लड़कों को धक्का देकर गिराने का शौक पाल रखा है। फिर मेरी मां ने कहा, भईया बैठिए न, बैठकर बोलिए। फिर बैठकर घंटो भाषण का सिलसिला चलता रहा। जब उनलोगों का चाय नास्ता हो गया। तब जाकर मां ने मुझे बुलावा भेजा। मैं तो सारी बातें सुन चुकी थी, आते के साथ, आंखें दिखाती हुई पूछ बैठी, क्यूं रे मैंने तूझे गिराया था या तूने मुझे गिराया था ? क्षण भर के लिए कमरे में सन्नाटा छा गया। फिर मां ने कहा कोई बात नहीं, होता है।
मोदी जी का यह पदयात्रा मुझे उस दोस्त की याद दिला गया, जिसने अपने बचाव के लिए अपने पापा तक को बुलवा लिया। मेरा जीवन भी ऐसी ही खट्टी-मीठी यादों से भरा हुआ है। लेकिन मोदी जी के प्रत्याशी मेरे उस दोस्त के जैसे हो गए हैं। जिन्हें पता है कि हमें सिर्फ और सिर्फ मोदी जी ही बचा सकते हैं। अपनी नाकामयाबी, अपनी कमजोरी को मोदी के नाम के सहारे छुपाने की कोशिश की जा रही है। अगर प्रत्याशी मनोबल के धनी, अच्छे व योग्य नेता होते तो आज पीएम मोदी को, जनता को रिझाने के लिए पदयात्रा नहीं करना पड़ता।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर CCL ने दिखाया विकास का विजन, कोयला उत्पादन में 20% वृद्धि का दावा स्वतंत्रता दिवस पर CCL ने दिखाया विकास का विजन, कोयला उत्पादन में 20% वृद्धि का दावा
Ranchi News: नवीन पुलिस लाइन में शान से लहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
Ranchi News: भू-बंदोबस्त कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने दिलाया राष्ट्रसेवा का संदेश
Chatra News: एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, CISF ने दिखाया सुरक्षा कौशल
Bokaro News: स्वतंत्रता दिवस पर बोकारो में आप का कार्यक्रम, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
Ranchi News: दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में शान से लहराया तिरंगा, शहीदों के बलिदान को किया गया नमन
Simdega News: स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा में गूंजा राष्ट्रगान, 11 प्लाटून की कदमताल ने बढ़ाया समारोह का गौरव
Jamshedpur News: स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र निर्माण का संकल्प, युवाओं के रोजगार को बताया अहम मुद्दा
Jamshedpur News: स्वच्छ और व्यवस्थित जमशेदपुर का संकल्प, एसपी सिंह ने नागरिकों से की भागीदारी की अपील
Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया गया तिरंगा, विकसित भारत का लिया संकल्प
युवाओं को सुरक्षित रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था देना जरूरी : राज्यपाल
ऐसी परीक्षा व्यवस्था बनाएंगे, जिस पर अभ्यर्थी को भरोसा हो : हेमंत सोरेन