विधानसभा के दरवाजे विजिटर्स के लिए फिलहाल बंद, भाजपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन
On
रांची: मंगलवार को झारखंड विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हुई। इस दौरान सरकार की ओर से कोरोना वायरस को लेकर किये गये बड़े ऐलानों के बीच विधानसभा परिसर में आगंतुकों पर रोक लगा दी गयी। अब सिर्फ विधायक, अधिकारी और मीडिया को ही विधानसभा में मौजूद रहने की इजाजत है।
वहीं, भाजपा के विधायकों ने सदन के बाहर लोहरदगा में जुलुस पर हुए पथराव के विरोध में प्रदर्शन किया। विधायकों ने सरकार से सीएए के समर्थन में निकाले गये जुलुस पर हुए पथराव की न्यायायिक जांच कराने की मांग की। भाजपाइयों ने कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्य द्वार पर बोर्ड-बैनर लिए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायकों ने लोहरदगा दंगे की जांच कराओ, न्यायिक जांच कराओ के नारे लगाए।

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Election: सभी 81 विधायकों ने डाला वोट, NDA या INDIA... आखिर जयराम महतो ने किसे चुना?

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


