एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) 119 लोस में लड़ेगी चुनाव: रबीन
On
रांची: एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) देश में 119 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का एलान किया है एसयूसीआई के राज्य सचिव रबीन समाजपति ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी पार्टी एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) ने आगामी लोकसभा चुनाव में अकेले ही पूरे देश भर में 20 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश के 119 लोकसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।
यह संख्या देश में मौजूद सभी कम्युनिस्ट पार्टियों में सर्वाधिक है। झारखंड की 5 सीटों पर नाम तय प्रदेश में रांची से सिद्धेश्वर सिंह, धनबाद से रामलाल महतो, हजारीबाग से राजेश रंजन, जमशेदपुर से पानमोनी सिंह मुंडा, सिंहभूम से चंद्रमोहन हेंब्रम को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts


Latest News







