दहेज पर रोक हेतु सामाजिक जागरुकता आवश्यक: कल्याणी

दहेज पर रोक हेतु सामाजिक जागरुकता आवश्यक: कल्याणी

रामगढ: शहर के रामगढ इंटर महिला महाविद्यालय में दहेज मुक्त झारखंड द्वारा महिलाओं के साथ होने वाले हिंसा के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बाबत मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा कल्याणी शरण ने कहा कि ये एक सराहणीय प्रयास है और समाज में जागरुता के माध्यम से दहेज लेने की प्रथा में कमी लायी जा सकती है।
श्रीमती शरण ने कहा कि सामूहिक तौर पर दहेज जैसी विकृति के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी, तभी इस पर नियंत्रण हो सकता है। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रामगढ़ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि देहज के लोभियों का सामाजिक बाहिष्कार करना होगा। दहेज प्रथा कानून की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इसे बने 60 साल हो चुके हैं, उसके बावजूद अब तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में नहीं है। ऐसे में दहेज लेने व देने वाले दहेज प्रथा को अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा से जोड़ देते हैं। ये पूरी तरह से गलत है और यदि पूरा समाज मिलकर इसका बाहिष्कार करे, तो इसे खत्म किया जा सकता है। आली संस्था की रेशमा सिंह ने कहा महिलाओं को उचित शिक्षा और आत्मनिर्भर होने की जरूरत है।
डीएवी ईस्ट जॉन की निर्देशक उर्मिला सिंह जी ने छात्रों को पॉक्सो एक्ट कानून की जानकारी दी। मंच संचालन तान्या कुनार ने किया। इस दौरान एक्सक्यूटिव मजिस्ट्रेट के के बेसरा, कॉलेज की प्रधानचार्य शकुंतला महतो, राष्ट्रीय संस्थापक डॉ आनंद शाही, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, मानवाधिकार के प्रदेश अध्यक्ष मखन पाठक, पुंटू जी, मधु गुप्ता, संरक्षक अन्नू सिन्हा, जिला अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, सीटू सिंह सलूजा, मधु चौधरी, मुबारक हुसैन, सौकत अली, मनोज सिंह, सूरज गुप्ता, गया प्रसाद, प्रियंका कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत