राजद ने तैयार किए पोलिंग एजेंट
On
रांची : झारखंड प्रदेश राजद महासचिव सह प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सोमवार को लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में होने वाले मतदान की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, पलामू और चतरा के सभी बूथों पर पोलिंग एजेंट को तैयार कर लिया गया है। यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में झारखण्ड में परिवर्तन तय है, कल होने वाले तीनो सीट पलामू, चतरा व लोहरदगा में राजद महागठबंधन की एकतरफा लहर चल रहा है।
भाजपा चुनावी जनसभा में जरूरी मुद्दे छोड़कर धारा 370 हटाने, और जातिवाद की बात कर रही हैं। यादव ने कहा कि भाजपा मुख्य तौर पर स्थानीय विषय, विकास, बेरोजगारी, किसान, मजदूर, काला धन, नोटबन्दी, बुलेट ट्रेन और जल जंगल जमीन की बाते कहने की बजाय ध्यान भटकाने के लिए अनर्गल बयानबाजी करती रहती है। भाजपा नेताओ को जनता के पास 2014 में किये गए वादों और विकास के नाम पर सफाई देने के लिए कुछ नही है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:









