रांची: जनक्रांति मोर्चा का विलय भाजपा में, सैकड़ों बने सदस्य

रांची: जनक्रांति मोर्चा का विलय भाजपा में, सैकड़ों बने सदस्य

रांची: भाजना की नीतियों से प्रभावित होकर रविवार को जनक्रांति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष मिस्टर आलम सहित उनके सैंकड़ों समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस बाबत प्रदेश भाजपा कार्यालय में आहूत मिलन समारोह के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व रघुवर दास के नेतृत्व वाले डबल इंजन की सरकार में विकास तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है।
श्री साहू ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास मंत्र के साथ अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा कर रही है। कहा कि गांव, गरीब किसान, दलित वंचित आज विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं। कल्याणकारी योजनाएं गरीबों को समर्पित है। कहा कि गरीबी उन्मूलन और महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश में उग्रवाद अंतिम सांसे गिन रहा है। श्री साहू ने कहा कि केंद्र के तर्ज पर प्रदेश में भी एक मजबूत सरकार बनाने केलिए 65 प्लस के लक्ष्य को प्राप्त करना है। पार्टी का दामन थामने के बाद जनक्रांति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष मिस्टर आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अल्पसंख्यकों को वोट बैंक समझा व विकास को उन तक पहुंचने नहीं दिया।
कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश में ऐसी सरकार चल रही है, जहां जाति, भाषा, संप्रदाय के आधार पर भेदभाव नहीं है। सभी जरूरत मंद विकास की योजनाओं से लाभांवित हो रहे। तीन तलाक विधेयक का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि तलाक के गलत उपयोग को रोकने के लिए कठोर कानून जरूरी है। यह कदम कुरान विरोधी नहीं है। मास्टर आलम ने कहा कि मैं पूरी निष्ठा के साथ भाजपा के लिए काम करुंगा। समारोह को प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास ने भी संबोधित किया। संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक व धन्यवाद ज्ञापन सुधीर मिश्रा ने किया। इस बाबत मास्टर आलम के साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में तुफैल अहमद, रौशन आरा, उपंजय साहू, अशहर राजा, फरहद आलम, खालिद खान, लुकमान अशरफी, शाबद खान, आबिद अली, संजीव कुमार, सहजादा नसीम, फरहा कायनात, खालिद खान, अमित कुमार पासवान, अरबाज, इंद्रजीत सिंह, सदानंद सिंह, छूटू आलम सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

[URIS id=9499]

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत