रामगढ़: संगठन सेवा के लिए निःस्वार्थ भाव जरुरी: राकेश चौधरी

रामगढ़: संगठन सेवा के लिए निःस्वार्थ भाव जरुरी: राकेश चौधरी

रामगढ़: भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश चौधरी ने कहा है कि संगठन के प्रति निःस्वार्थ भाव से समर्पण ही सही मायने में फलदायी साबित हो सकता है। कहा कि पार्टी की सदस्यता अभियान को युद्धस्तर पर चलाकर मजबूती प्रदान करना है व इसके लिए एक- एक कार्यकर्ता पर पूरी तन्मयता के साथ अपना काम करना होगा। श्री चौधरी गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय, रामगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर एक बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सभी भाजयुमो कार्यकर्ता को एक दिन के लिए पूर्णकालिक बन कर सुबह से शाम तक ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाना है। बैठक में पार्टी के गोला, बरलांगा, दुलमी, चितरपुर, रामगढ़ ग्रामीण व रामगढ़ कैंट मंडल के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला ने करते हुए कहा, कि भाजयुमो के हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता हर बूथ में नए सदस्य बनाएंगे और मौजूदा रघुवर व मोदी सरकार द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएंगे। संचालन महामंत्री अनिल सोनी ने किया। मौके पर रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष सह सदस्यता प्रभारी प्रवीण मेहता, जिला उपाध्यक्ष बिरसा हांसदा, छोटानागपुर प्रमंडलीय प्रभारी दुष्यंत पटेल मौजूद थे। इस बाबत दुलमी मंडल के नए अध्यक्ष के रूप में प्रदीप कुमार महतो, केंट मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह व विशेष आमंत्रित सदस्य अशोक शर्मा को मनोनीत किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से राजेश महतो, प्रवीण कुमार सोनू, राकेश सिन्हा, नीरज प्रताप सिंह ,भीमसेन चौहान, टिकेश्वर कुशवाहा, विनोद मिश्रा, नीरज प्रताप सिंह, सत्यजीत चौधरी, धीरज साहू, अंकित शाह, गणेश सिंह, राहुल कुमार, ज्ञान चंद्र कुमार, वासुदेव प्रजापति, दीपक कुमार, रोहित सिंह, राकेश कुमार, हरदेव प्रसाद, मिथिलेश प्रसाद, सुनील कुमार सोनकर, सचिन कुमार, अशोक शर्मा, प्रदीप कुमार, महेंद्र कुमार, आशीष शर्मा, देवेंद्र सिंह, महेश महतो, कारतूस मालाकार खासतौर पर मौजूद थे।

[URIS id=9499]

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन
Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय
Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1 पड़ा छोटा, दिव्यांग-बुजुर्ग और महिला यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Pakur News: गनपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सहिया दीदियों की मासिक बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं और टीकाकरण की हुई समीक्षा
Sahibganj News: तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग पर फिर बड़ा हादसा, सड़क की बनावट पर उठे सवाल
संस्कार भारती रांची का सावन मिलन, कजरी और कविताओं से सजा कार्यक्रम
Deoghar News: तीसरी सोमवारी पर कंट्रोल रूम से मेला क्षेत्र की निगरानी, कतार प्रबंधन पर प्रशासन की पैनी नजर
Sahibganj News: तीन दिवसीय मां मनसा विषहरी पूजा शुरू, तैयारियां पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत; करंट की अफवाह से मची भगदड़
बरही के मनोकामनेश्वर शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भव्य सजावट ने मोहा मन
Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला के 18वें दिन अहले सुबह से उमड़ा शिवभक्तों का विशाल सैलाब